- Hindi News
- National
- ABVP Girl Students Took Out Vehicle Rally, Raising The Value Of The Country All Over The World
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण और नारी स्वाभीमान को लेकर वाहन रैली निकाली। एबीवीपी की महानगर सहमंत्री काजल केशरवानी ने बताया कि रैली का शुभारंभ मानकुँवर महाविद्यालय के मंचीय कार्यक्रम से हुआ जिसमें एबीवीपी के महाकोशल प्रांत अध्यक्ष डॉ. संदीप खरे, सुमन यादव, गोरखपुर थाना प्रभारी सारिका पांडे, कोडरेड प्रभारी शाहीन बानो, रक्षा सोनी के साथ मंत्री सर्वम सिंह राठौर ने कहा कि पूरे विश्व में भारतीय महिलाएँ देश का मान बढ़ा रहीं हैं।
रैली शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए रादुविवि प्रांगण में समाप्त हुई, जहाँ कुलपति कपिलदेव मिश्र ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में विपिन गुप्ता, लोकेश साहू, वसुंधरा सिंह, अपर्णा असाठी, हर्ष गोस्वामी मौजूद रहे।
विहिप ने गरीब बस्तियों में महिलाओं का सम्मान किया
विश्व हिंदू परिषद ने महिला दिवस के अवसर पर गरीब बस्तियों में पहुँचकर महिलाओं का सम्मान किया। तेरा तुझको अर्पण की भावना को चरितार्थ करते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए निधि दान देने वाली भिक्षुक संतोषी प्रजापति का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस मौके पर विनायक राव देशपांडे, सुरेंद्र सिंह, आलोक सिंह चौहान, राजेश तिवारी, वाणी अहलूवालिया, उमेश राठौर व अन्य मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य के लिए हुआ सम्मान
महिला दिवस के अवसर पर अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी में भाजपा स्वामी िववेकानंद मंडल महिला मोर्चा द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली समाजसेवी और कोरोना के दौरान सेवा कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सुमित्रा वाल्मिकी, अश्वनी परांजपे, अर्चना अग्रवाल, प्रीति वाजपेयी, श्वेता ठाकुर, अभिलाषा रजक व अन्य मौजूद रहीं।
सावित्री बाई फुले का योगदान नहीं भुलाया जा सकता
अंतर्राष्ट्रीय महिला िदवस पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा नई बस्ती अमखेरा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले का जीवन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माया देवी कुशवाहा, पार्वती कुशवाहा, ममता हरदहा, मनीषा पटेल, बबली कुशवाहा व अन्य मौजूद रहीं।