गजब चोरी: भोपाल में महिला ने घरेलू सामान पटना भेजने के लिए ट्रक बुक किया; अब महिला चार महीने से ट्रक और सामान खोज रही

गजब चोरी: भोपाल में महिला ने घरेलू सामान पटना भेजने के लिए ट्रक बुक किया; अब महिला चार महीने से ट्रक और सामान खोज रही


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • In Bhopal, Woman Booked Truck To Send Household Goods To Patna; Woman Has Been Searching For Goods For Four Months

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल से नवंबर में ट्रक भेजा गया था। आज तक सामान घर नहीं पहुंच पाया। – प्रतीकात्मक फोटो

  • रातीबढ़ पुलिस ने पार्सल कंपनी के संचालक पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया

भोपाल से पटना के लिए एक महिला को घर शिफ्ट करना भारी पड़ी गया। महिला का चार महीने पहले भेजा गया 4 लाख से ज्यादा का सामान अभी तक घर नहीं पहुंच पाया है। परेशान होकर महिला ने आरोपी पार्सल बुक करने वाली कंपनी के संचालक के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार मूलत: गाजियादबाद की रहने वाली 45 वर्षीय स्वाति प्रियदर्शिनी पुत्री सीपी सिंह मूलत: रातीबढ़ थाना क्षेत्र के बरखेड़ी खुर्द में किराए से कमरा लेकर रह रही थीं। वे समाजसेवी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीच में कुछ समय के लिए वे शहर से बाहर भी चली गई थीं।

उन्होंने बताया कि 0 उनकी मां और बहन पटना में रह रही हैं। वे भी वहीं शिफ्ट हो गईं। इसी के चलते उन्होंने बहन के यहां पटना घरेलू सामान भिजवाने के लिए प्राइवेट कंपनी से संपर्क किया। संचालक बलजीत सिंह सैनी से उनकी बात हुई। सैनी ने तय समय पर 23 नवंबर को ट्रक उनके घर भेज दिया।

स्वाति ने करीब 4 लाख रुपए कीमत का सामान ट्रक में दवाकर रवाना करवा दिया, लेकिन चार महीने बाद भी उनका सामान घर पटना नहीं पहुंचा। उन्होंने इसके बारे में जानकारी जुटाई, लेकिन कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी।

काफी दिनों तक परेशान होकर उन्होंने आखिकरकार सोमवार देर रात रातीबढ़ थाने में शिकायत की। पुलिस थाने से उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई। जांच के बाद पुलिस ने बलजीत सिंह सैनी के खिलाफ अमानत में ख़यानत का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link