- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Prasadis Will Not Be Able To Distribute, Nor Will They Come Out, Goth Will Not Be There, Permission Will Have To Be Taken For Religious Visit And Procession.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
त्याहोरों पर धर्मालु प्रसाद नहीं बांट सकेंगे। होली पर गेर नहीं निकलेगी, गोठ भी नहीं होगी। इतना ही नहीं धार्मिक यात्रा, जुलूस व अन्य कार्यक्रम, नए स्थान पर होली दहन और पुराने स्थानों पर डीजे, माइक के लिए अनुमति लेना होगी।
सोमवार को यह जानकारी कलेक्टर ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में दी। उन्होंने बताया त्योहार कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार मनाएं। भीड़ की रोकथाम के लिए धारा 144 के तहत प्रतिबंध लागू किए हैं। मास्क उपयोग अनिवार्य करने हेतु जल्द अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना का खतरा बरकरार है।
एसपी गौरव तिवारी, एसडीएम एमएल आर्य, अभिषेक गहलोत, शांति समिति सदस्य शैलेंद्र डागा, प्रवीण सोनी, शहर काजी अहमद अली, प्रदीप उपाध्याय, मनोहर पोरवाल, महेंद्र गादिया, गोविंद काकानी, सलीम आरिफ, अशोक चौटाला, ओमप्रकाश त्रिवेदी उपस्थित रहे।