- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 2 Crore 11 Lakh Cheating From Rakesh Malik, Director Of CI Group In Bhopal; Had To Deal With The Land In The Industrial Area
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रजिस्ट्री नहीं होने से परेशान होकर CI ग्रुप के मालिक ने मामला दर्ज कराया।- प्रतीकात्मक फोटो
- आरोपी DD और चेक के जरिए रुपए लेकर मुकरा
भोपाल में कारोबारी व CI कार शोरूम और CI ग्रुप के मालिक राकेश मलिक से दो करोड़ ग्यारह लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने अशोका गार्डन क्षेत्र से लगी हुई औद्योगिक क्षेत्र गोविंदपुरा में एक प्लाट का सौदा करवाया था। रुपए DD, नगद और चेक से मिलने के बाद आरोपी सौदे से मुकर गया। एमपी नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में FIR की है। की जमीन देने का सौदा किया था।
MP नगर पुलिस के अनुसार ई-4/40 अरेरा कॉलोनी में रहने वाले 57 साल के राकेश मलिक की MP नगर जोन-1 में CI ऑटो मोटर्स नाम से कारोबार है। शहर में उनके कई कार शोरूम हैं और वे बिल्डर का भी कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मालवीय नगर निवासी रमेश बच्चानी उनके परिचत हैं।
रमेश बच्चानी ने उन्हें अशोका गार्डन क्षेत्र से सटी गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की जमीन बेचने का प्रस्ताव दिया था। अप्रैल 2019 में उन्होंने जमीन देखने के बाद दो करोड़ ग्यारह लाख रुपए में सौदा तय हुआ। उन्होंने रमेश को यह रकम चेक, नगद और DD के माध्यम से दी।
रुपए मिलने के बाद रमेश ने पूरी औपचारिकताएं करवाईं। उसने जल्द ही जमीन की रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया था, लेकिन उसने बाद में रजिस्ट्री कराने से इंकार कर दिया। कई महीनों तक चक्कर काटने के बाद राकेश ने रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।