निकाय चुनाव की तैयारी: भिंड में कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- आपस में लड़ने की नहीं, बल्कि एकजुट होकर काम करने की जरूरत

निकाय चुनाव की तैयारी: भिंड में कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले- आपस में लड़ने की नहीं, बल्कि एकजुट होकर काम करने की जरूरत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक की।

  • नगरीय निकाय चुनाव को लेकर फूप में हेमंत कटारे ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी तेज हो गई है। अटेर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने मंगलवार को फूप में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने की नसीहत दी। उन्होंने भाजपा के अटेर विधायक व सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया पर भी कटाक्ष किया। कहा- चुनाव लड़ने की कला बीजेपी के पास है, वह वोट भी लेते हैं और खुलेआम भ्रष्टाचार भी करते हैं।

यह बैठक नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर की गई थी। बैठक में फूप नगर पंचायत के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष समेत पार्षद के दावेदारों ने हिस्सा लिया था। बैठक में पूर्व विधायक कटारे ने कहा कि हम सब एक-दूसरे को रूठने-मनाने में समय व्यतीत करते रहे, तो चुनाव नहीं जीत सकते। पार्टी का फैसला अंतिम मान्य किया जाए। बैठक में उन्होंने चुनावी अनुभव भी शेयर किए। कहा कि चुनावी व्यस्तता के चलते किसी कार्यकर्ता से न मिल पाए, तो वह रूठ जाता है, विपक्षी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करता है व लोगों को प्रेरित भी करता है। उन्होंने कहा, ऐसा करने पर कार्यकर्ता स्वयं व पार्टी का नुकसान करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की सलाह दी, तभी नगरीय निकाय चुनाव में जीत हासिल होगी।

दावेदारों से की वन टू वन चर्चा
पूर्व विधायक ने फूप नगरीय निकाय में चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों से वन टू वन चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में तैयारी को लेकर बातचीत के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष निर्णय होने की बात भी कही।

आप भी उतरेगी उम्मीदवार
इधर, भिंड शहर समेत आसपास के कस्बे में आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी उतारेगी। आप के चुनाव पर्यवेक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने सर्किट हाउस में दावेदारों से बातचीत की। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव सुमित सिंह चौहान, जिला चुनाव प्रभारी भानु सिंह परिहार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…



Source link