पुलिस की कार्रवाई: रेलवे माल गोदाम के पास सटोरियों ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी की

पुलिस की कार्रवाई: रेलवे माल गोदाम के पास सटोरियों ने पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी की


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • युवकों को पकड़ने जीआरपी के साथ सिटी के पुलिसकर्मी गए थे

रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास सोमवार दोपहर को सटोरिये रवि मीणा और साथियों ने एसपी स्क्वाॅड के एसआई अनुराग यादव और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 हजार रुपए जब्त किए हैं। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।

आरोपियों को पकड़कर जीआरपी थाने ले गए जहां सट्टा एक्ट और सरकारी काम में बाधा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। जानकारी मिलने पर सीएसपी हेमंत चौहान जीआरपी थाने पहुंचे। जानकारी के अनुसार स्टेशन क्षेत्र में रवि मीणा द्वारा सट्टा करने की सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2.10 बजे साइबर सेल के कांस्टेबल हिम्मतसिंह, विपुल भावसार, जुझारसिंह के साथ प्रभारी अनुराग यादव जीआरपी थाना पहुंचे।

दबिश के लिए जीआरपी के एएसआई जीपी चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रभुदयाल, कांस्टेबल भूपेंद्र, खुशवंत और अभय को साथ लेकर मालगोदाम की तरफ पहुंचे। सट्टा लिख रहे रवि मीणा सहित तीन आरोपियों घेराबंदी कर पकड़ा और करीब छह हजार रुपए जब्त किए। कार्रवाई को देख मौके पर भीड़ जमा हो गई।

एसआई अनुराग यादव और पुलिसकर्मी आरोपियों को पड़कर जीआरपी थाने ले जा रहे थे। जीआरपी के पुलिसकर्मी भीड़ हटाने में लग गए। रास्ते में मौका पाकर छूटकर भागने के लिए रवि झूमाझटकी करने लगा। एसआई यादव ने नहीं छोड़ा तो मारपीट पर उतारू हो गया। तब तक भीड़ हटाकर जीआरपी के पुलिसकर्मी भी आ गए।

जीआरपी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया साइकिल स्टैंड के कर्मचारियों ने पुलिस के साथ झूमाझटकी की है। सिटी पुलिस सिविल ड्रेस में थी और भीड़ को हटाने में जीआरपी के पुलिसकर्मी पीछे रह गए थे। घटनाक्रम देखने के लिए आरपीएफ से सीसीटीवी फुटेज मंगवाए हैं। आरोपी रवि पिता लक्ष्मीनारायण मीणा (35) निवासी मिडटाउन, एजाज पिता इशाक मोहम्मद (35) निवासी जावरा फाटक तथा लोकेंद्र पिता करणसिंह (36) निवासी शिवपुर को गिरफ्तार किया है।

एक और आरोपी को पकड़ा

सटोरिये रवि मीणा का साथी दिलबहार चौराहे के पास सट्टा कर रहा था। पुलिस ने मौके से राकेश पिता बद्री निवासी स्टेशन रोड को गिरफ्तार कर उसके पास से 6040 रुपए जब्त किए हैं। आरोपी राकेश उर्फ कालू के खिलाफ स्टेशन रोड थाने पर प्रकरण दर्ज किया है।

सट्टा चलने की सूचना पर टीम आरोपियों को पकड़ने गई थी। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रवि मीणा और साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
गौरव तिवारी, एसपी-रतलाम

खबरें और भी हैं…



Source link