बेल जंप कर फरार हुआ बदमाश पकड़ा: अभिषेक हत्याकांड में था आरोपी, पुलिस से बचने छत पर छिप गया था शार्प शूटर फिर भी पकड़ा गया

बेल जंप कर फरार हुआ बदमाश पकड़ा: अभिषेक हत्याकांड में था आरोपी, पुलिस से बचने छत पर छिप गया था शार्प शूटर फिर भी पकड़ा गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Abhishek Accused In Murder Case, Police Escaped From Hiding On The Roof. Sharp Shooter Still Caught

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हजीरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया शातिर बदमाश बंटी उर्फ अजय भदौरिया, बेल जंप कर हुआ था फरार

  • हजीरा पुलिस को मिली सफलता
  • शातिर पर हत्या, हत्या के प्रयास के हैं कई मामले दर्ज

राहुल राजावत गैंग का शातिर शार्प शूटर पकड़ा गया है। यह अभिषेक तोमर हत्याकांड में शामिल था। कुछ समय पहले बेल जंप कर फरार हुआ था। सोमवार रात पुलिस जब उसके घर पहुंची तो वह छत पर पानी की टंकी के पीछे छिप गया था, पर पुलिस की नजर से नहीं बच पाया है। पुलिस ने उसे कांचमिल में उसके घर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर हत्या, हत्या के प्रयास व रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। शहर में कई बार गैंगवार फैलाने में उसका नाम आ चुका है।

हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि लंबे समय से बेल जंप कर फरार हुआ शातिर बदमाश व शार्प शूटर बंटी उर्फ अजय भदौरिया निवासी कांचमिल अपने घर पर आया हुआ है। सूचना मिलते ही SI अतर सिंह, ASI शैलेन्द्र सिंह चौहान, आरक्षक श्रीकृष्ण लोधी, अरूण, राजेश व राजकुमार की टीम ने बदमाश की घेराबंदी की। पुलिस जब आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो बदमाश ने भागने का प्रयास किया। वह छत पर पानी की टंकी के पीछे छिप गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह शॉर्प शूटर राहुल राजावत गैंग का सदस्य अहम सदस्य है।

अभिषेक तोमर हत्याकांड में था शामिल

बताया गया है कि पकड़ा गया आरोपी तीन साल पहले पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित चौहान क्रेन के पास हुए सनसनीखेज बदमाश अभिषेक तोमर हत्याकाण्ड में शामिल था। वह राहुल राजावत गैंग का सक्रिय सदस्य है। मरने वाला बदमाश अभिषेक तोमर, शातिर शार्प शूटर परमाल तोमर का सदस्य था। परमाल और राहुल गैंग में कई बार गैंगवार हो चुका है।

बेल जंप कर हुआ था फरार

कुछ समय पहले बेल जंप कर फरार हुए शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित लूट के कई मामले दर्ज हैं।

रवि भदौरिया, सीएसपी महाराजपुरा

खबरें और भी हैं…



Source link