मध्य प्रदेश सरकार ने फेक और फर्जी सूचनाओं पर रोक के लिए शुरू किया ‘फैक्टचेक पोर्टल’

मध्य प्रदेश सरकार ने फेक और फर्जी सूचनाओं पर रोक के लिए शुरू किया ‘फैक्टचेक पोर्टल’


मध्य प्रदेश के मंत्री भरत सिंह कुशवाह ने विधानसभा में बताया कि सरकार ने झूठे और भ्रामक सूचनाओं के फैक्ट चेक के लिए पोर्टल लॉन्च किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मंत्री भरत सिंह कुशवाह ने विधानसभा में जनसंपर्क विभाग की बजट मांगों पर बहस के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधिकारिक फैक्टचेक पोर्टल (Fact Check Portal) सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और गलत सूचना पर अंकुश लगाने और जनता को प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग ने गलत और भ्रामक सूचनाओं पर अंकुश लगाने और जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिये ‘फैक्टचेक’ पोर्टल (Fact Check Portal) शुरू किया है. राज्य के मंत्री भरत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwah) ने सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा (MP Assembly) में जनसंपर्क विभाग की बजट मांगों पर बहस के दौरान यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आधिकारिक फैक्टचेक पोर्टल सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और गलत सूचना पर अंकुश लगाने और जनता को प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है.

जनसंपर्क विभाग राज्य भर से आने वाली खबरों की निगरानी और विश्लेषण के लिए मीडिया मॉनिटरिंग से सबंधित एप्लीकेशन का भी इस्तेमाल कर रहा है.

कुशवाह ने कहा कि राज्य के जनसंपर्क विभाग ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान जनता को सही जानकारी दी. (भाषा से इनपुट)








Source link