महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि: उज्जैन के महाकाल मंदिर में एकादशी के दिन माता पार्वती को गोद में लिए भगवान महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन

महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि: उज्जैन के महाकाल मंदिर में एकादशी के दिन माता पार्वती को गोद में लिए भगवान महाकाल ने दिए भक्तों को दर्शन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • On The Day Of Ekadashi In The Mahakal Temple Of Ujjain, Lord Mahakal Gave Prayers To The Devotees With Goddess Parvati In The Lap

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भगवान महाकाल ने फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को उमा-महेश स्वरूप में दर्शन दिए

  • कल तांडव स्वरूप में दर्शन देंगे

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में चल रही शिव नवरात्रि में एकादशी के दिन भगवान महाकाल माता पार्वती को गोद में लेकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। भगवान उमा-महेश के साथ गर्भगृह में विराजमान हैं। भक्त उनके दर्शन कर निहाल हो रहे हैं। आज शिव और शक्ति का मिलन है। शिव-शक्ति एक साथ आज दर्शन दे रहे हैं। पं. आशीष गुरु ने बताया कि आज के दर्शन करने मात्र से जीवन मंगल हो जाता है। कल यानि बुधवार को भगवान महाकाल तांडव स्वरूप में दर्शन देंगे। इन दिनों महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। मंदिर को भव्य रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात में लाइटें जलने के बाद मंदिर का दृश्य बड़ा ही मनोरम दिखता है। दूर-दराज से आए भक्तगण भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link