- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- People Caught After Hitting The Guard, Then The Driver Went To The Hospital, The Injury Ran Away, The Guard Died
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पैदल घर लौट रहे एक गार्ड को एक कार सवार ने काफी तेजी से टक्कर मार दी। लोगों ने उसे पकड़ा और बुजुर्ग गार्ड को उसी कार में डालकर अस्पताल पहुंचवाया। जैसे ही निजी अस्पतालकर्मियों ने गार्ड को उतारा तो सवार कार लेकर भाग गया।
विजय नगर पुलिस के अनुसार मृतक लक्ष्मीकांत दुबे (60) पिताजी कमलाशंकर दुबे हैं। वे मूल रूप से इलाहबाद के रहने वाले हैं। देवास नाके पर सिक्युरिटी गार्ड का काम करते हैं और प्तनी की मौत के बाद से अकेले रहते हैं। उनका बेटा शैलेष घाटाबिल्लोद में रहता है। लोगों ने पुलिस को बताया घटना सोमवार रात 9 बजे लाइफ केयर हास्पिटल वाले रोड की है। वे पैदल जा रहे थे तभी कार (जीजे27सी4122) ने टक्कर मार दी। उन्हें सिर में चोट लगी थी। घटना के बाद बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचकर कार वाला भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।लोगों का आरोप है कि निजी अस्पताल वालों ने भी जब देखा कि बुजुर्ग के पास पैसा नहीं है और ना ही उसके घर वाले आए है तो अस्पताल वालों ने उन्हे एमवायएच भिजवा दिया।