Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर8 घंटे पहले
पांचवी मंजिल पर लगी थी आग , दमकल को भुझाने में करनी पड़ी मशक्त
सोमवार रात तुकोगंज थाना क्षेत्र के चेतक सेंटर स्थित टेलीकॉम कंपनी के ऑफिस में आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। हालांकि पांचवीं मंजिल तक पहुंचने और संसाधन नहीं होने से आग बुझाने में काफी दिक्कतें आईं।
घटना तुकोगंज थाना क्षेत्र के चेतक सेंटर की बताई जा रही है। चेतक सेंटर की पांचवीं मंजिल पर स्थित ऑफिस पर अचानक से आग लग गई। आग लगने की जानकारी जैसे ही दमकल की टीम को लगी, दमकल की टीम मोके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पांचवीं मंजिल पर लगी आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पांच से सात टेंकरों के माध्यम से आग को बुझाया गया। जिस समय आगजनी हुई, उस समय सेंटर में मौजूद दफ्तर बंद हो गए थे। जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई।
चार गाड़ियों के 12 से ज्यादा दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के अनुसार ऑफिस संचालक किशोर बुराड़िया हैं। आग से वहां रखे कंप्यूटर और ऑफिस का सारा सामान जल कर खाक हो गया।