सियासत: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- बहुत जल्दी समझ आ गया, सिंधिया के बिना MP में कांग्रेस शून्य है

सियासत: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; बोले- बहुत जल्दी समझ आ गया, सिंधिया के बिना MP में कांग्रेस शून्य है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Scindia Polytics; Congress Leader Rahul Gandhi Says Jyotiraditya Scindia May Be The Chief Minister If The Ware In Congress Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra Comments Also On Kamal Nath And Digvijay Singh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिंधिया को लेकर राहुल गांधी के दिए बयान पर नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा है। – फाइल फोटो

  • प्रयोग करना है, तो फिर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें

राहुल गांधी ने सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा, तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज सकते हुए उन्हें चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि चलाे कांग्रेस को समझ में आ गया कि MP में कांग्रेस सिंधिया के बिना शून्य है। अब अगर सिंधिया की इतनी चिंता है, तो फिर एक प्रयोग कर राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दें।

एक साल पहले आज के ही दिन ज्योतिरादित्य सिंधया ने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंधिया अब भाजपा में पीछे बैठते हैं। अगर वे आज कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन गया होते।

इस पर नरोत्तम ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल्दी समझ में आ गया राहुल को कि बिना सिंधिया के MP में कांग्रेस शून्य है। अच्छा अगर मान लो वो ऐसा कर सकते हैं, तो एक प्रयोग राजस्थान में करें। सचिन पायलट को बना दें।

दो साल में जो लोग कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पाए। वो मुख्यमंत्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा था दूल्हा बनाकर मुख्यमंत्री के रूप में पेश कर दिया। पूरे मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा। सिंधिया के चेहरे पर। और जैसे ही सरकार बनी तो बुजुर्ग से भांवरे कर दी। 11 दिन में कर्जा माफ कर देंगे। 15 में कर्जा माफ कर देंगे। नहीं तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। नहीं बदला, तो हमें बदलना पड़ा।

नरोत्तम ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय दोनों ने जवान साबित करने की कोशिश में पूरी कांग्रेस को बूढ़ा कर दिया। सागर में एक बार मंच से बोले कभी जैकलीन। कभी अभी मैं जवान हूं। उमर हो गई तो क्या बात है। महिला दिवस पर ऐसी बातें। पता नहीं उन्हें क्यों शोभा देती हैं। मुझे तो शोभा नहीं देती।

खबरें और भी हैं…



Source link