सीढ़ियों का विवाद थाना तक पहुंचा: घर की सीढ़ियों पर मालिकाना हक को लेकर भिड़े चाचा-भतीजे, पथराव, 6 घायल

सीढ़ियों का विवाद थाना तक पहुंचा: घर की सीढ़ियों पर मालिकाना हक को लेकर भिड़े चाचा-भतीजे, पथराव, 6 घायल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फाइल फोटो-विश्वविद्यालय थाना, यहां पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस में FIR दर्ज की हैै, अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है

  • सिटी सेंटर के अलकापुरी की घटना
  • पुलिस ने दो पक्षों पर की FIR

सोमवार शाम एक घर में सीढ़ियों का विवाद थाना तक पहुंच गया। घर की सीढियों पर मालिकाना हक को लेकर चाचा-भतीते आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में दोनों तरफ से तलवारे निलक आईं। एक दूसरे पर पथराव कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। झगड़े में 6 लोग घायल हुए हैं घटना सिटी सेंटर में अलकापुरी की है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 5 से 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अलकापुरी निवासी रामसेवक सिंह गुर्जर और उनके भतीजे रविन्द्र गुर्जर के बीच मकान की सीढ़ियों पर मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार शाम इसी विवाद के चलते एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले मुंहबाद होता रहा, लेकिन कुछ ही देर बाद दोनों तरफ से कई लोग झगड़े में शामिल हो गए। तलवारें निकल आईं। दोनों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। हंगामा और पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर झगड़ा कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने फोर्स की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लिया है।

यह हुए घायल

विवाद में दोनों तरफ से दलवीर सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कल्याण सिंह, रामसेवक सिंह, सचिन, रामू, विवेक सिंह घायल हो गए। पुलिस ने राजेन्द्र व रविन्द्र की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।

जमकर हुआ पथराव

इस विवाद में स्थिति उस समय बिगड़ गई जब दोनों तरफ की महिलाएं विवाद में शामिल हो गईं। महिलाओं ने छतों से जमकर पथराव कर दिया। महिलाओं द्वारा किए गए पथराव में दोनो ही तरफ के लोग घायल हो गए।

खबरें और भी हैं…



Source link