197वें जन्मदिवस: स्वामी दयानंद के जन्मोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी

197वें जन्मदिवस: स्वामी दयानंद के जन्मोत्सव पर निकाली प्रभातफेरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

आर्य समाज के संस्थापक, चिंतक और देश भक्त महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के 197वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आर्य समाज इंदिरा नगर व महर्षि दयानंद सरस्वती वैदिक विद्यालय द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी इंदिरा नगर स्थित आर्य समाज परिसर से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: आर्य समाज परिसर पहुंची।

इसमें आर्य समाज इंदिरा नगर व आर्य समाज धानमंडी के पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं और ऊँ ध्वजा लिए विद्यार्थी शामिल हुए। आर्य समाज परिसर में पं. अखिलेश शास्त्री के सानिध्य में यज्ञ हवन कुंड में सभी ने आहुतियां दीं। समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी डॉ. ओ सी जैन व पूर्व प्राचार्य एस एल गौड़ का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link