493 पुलिसकर्मियों काे प्रमोशन: आईजी और एसपी ने 274 प्रधान आरक्षक बने कर्मियों के कंधे पर तीन फीती और 219 के कंधों पर एक सितारे लगाए, 10 ने नहीं ली पदोन्नत

493 पुलिसकर्मियों काे प्रमोशन: आईजी और एसपी ने 274 प्रधान आरक्षक बने कर्मियों के कंधे पर तीन फीती और 219 के कंधों पर एक सितारे लगाए, 10 ने नहीं ली पदोन्नत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • IG And SP Put Three Lace On The Shoulder Of 274 Head Constables And One Star On The Shoulders Of 219, 10 Did Not Get Promoted

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एसपी कार्यालय में प्रधान आरक्षक से एएसआई बने संजय मिश्रा के कंधे में सितारा लगाते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा।

  • आरक्षण का मामला फंसे होने से राज्य सरकार ने प्रभारी पदोन्नत का निकाला है रास्ता
  • मानस भवन में एक साथ सभी प्रधान आरक्षक व आरक्षकों को पदोन्नत के साथ नई जिम्मेदारी की दी गई बधाई

आरक्षण का मामला फंसे होने की वजह से प्रभारी पदोन्नत का रास्ता निकलने के बाद 493 पुलिस कर्मियों के कंधे पर तीन फीती और सितारे लगेंगे। हालांकि इसमें से चार आरक्षक और छह प्रधान आरक्षक ने पदोन्नत लेने से मना कर दिया है। इस संबंध में सभी ने स्थापना में आवेदन दिया है। किसी ने उम्र का हवाला दिया तो किसी ने शारीरिक रूप से सक्षम न होने का कारण बताया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ऐसी संख्या 40 तक पहुंच सकती है।

बहरहाल पदोन्नत की वर्षों से राह देख रहे अधिकतर पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है। पदोन्नत पाने वाले पुलिस कर्मी वेतन पहले से पा रहे हैं। अब प्रभारी पदोन्नत मिलने से आगे की जिम्मेदारी भी निभा पाएंगे। जिला पुलिस को भी 219 नए विवेचक प्राप्त हो जाएंगे। विवेचक न होने से कई थानों में लंबित प्रकरणों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर महीने प्रधान आरक्षक व एएसआई के पद पर कार्यरत लोग रिटायर हो रहे हैं। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्रधान आरक्षक संजय मिंश्रा के कंधे पर सितारा लगाकर पदोन्नत की बधाई दी।

आईजी व एसपी ने दी बधाई
मानस भवन में आयोजित कार्यक्रम में एक साथ आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए 274 आरक्षकों के कंधे पर जहां तीन फीती लगाई गई। वहीं प्रधान आरक्षक से आरक्षक बने 219 पुलिस कर्मियों के कंधे पर सितारे लगाए गए। आईजी भगवत सिंह चौहान और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी को बधाई देते हुए अपनी नई भूमिका का निष्पक्ष निर्वहन की सीख दी।

जिले में उपलब्ध बल
पदनाम स्वीकृत बल पदस्थापना रिक्त बल
एसपी 01 01 00
एएसपी 05 05 00
डीएसपी/सीएसपी 21 20 01
रक्षित निरीक्षक 01 01 00
टीआई 54 41 13
एसआई 260 217 43
सूबेदार ​​​​​​​ 15 15 00
एएसआई ​​​​​​​ 429 222 207
प्रधान आरक्षक 793 504 289
आरक्षक 2426 2425 01

खबरें और भी हैं…



Source link