Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छह हजार शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त।
- रांझी क्षेत्र के मोहनिया में प्रशास की पुलिस व निगम प्रशासन के साथ संयुक्त कार्रवाई
भू-माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को मोहनिया रांझी में कार्रवाई की गई। प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से 6 हजार वर्गफीट सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। जमीन की कीमत करीब 50 लाख रुपए के बताई जा रही है। यहां 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण कर लिया था।
मोहनिया में मस्ताना चौक निवासी जेनीफर बानो उर्फ जेनी बानो द्वारा 6000 वर्गफीट सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया था। उसके द्वारा यहां 10 लाख रुपए खर्च कर बाउंड्रीवॉल और हाॅल का निर्माण कराया गया था। वहीं, अन्य निर्माण भी कराया जा रहा था। दो महीने पहले नगर निगम की ओर से जेनिफर उर्फ जेनी बानो को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद परिवार ने कब्जा नहीं हटाया।

दो जेसीबी की मदद से बाउंड्रीवॉल अन्य निर्माण तोड़ा गया।
दो जेसीबी के साथ पहुंचा था 50 लोगों का अमला
तहसीलदार श्याम चंदेल की अगुवाई में प्रशासन, टीआई रांझी आरके मालवीय और आरआई राजेन्द्र सेन, पटवारी रूपेश ताम्रकार समेत नगर निगम अतिक्रमण अमला करीब 50 लोगों के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचा था। अमले ने पहले घर से जरूरी गृहस्थी का सामान निकलवाया। इसके बाद दो जेसीबी की मदद से निर्माण को तोड़ दिया गया।
महिलाओं ने किया हंगामा
कार्रवाई का जेनी बानो ने विरोध किया। आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर प्रताड़ित कर रही है। हमारों यहां वर्षों से कब्जा था। जब निर्माण करा लिया, तब बताया गया कि ये शासकीय भूमि है। विवाद को देखते हुए महिला पुलिस कर्मियों को भी मौके पर तैनात किया गया था। करीब 4 घंटे की कार्रवाई में पूरा निर्माण तोड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीन मौजूद थे।

शासकीय भूमि पर किए गए निर्माण को तोड़ा गया।