Bhopal : BJP का कोरोना वैक्सिनेशन प्लान, विधायक-सांसद पूछेंगे-May I Help You!

Bhopal : BJP का कोरोना वैक्सिनेशन प्लान, विधायक-सांसद पूछेंगे-May I Help You!


बीजेपी का कोरोना वैक्सिनेशन प्लान कल 10 मार्च से शुरू हो रहा है.

Bhopal-BJP के इस कोरोना वैक्सिनेशन (corona vaccination) अभियान के तहत प्रदेशभर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाएगी.इसके माध्यम से टीका लगवाने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.

भोपाल.कोरोना वैक्सिनेशन (corona vaccination) को लेकर बीजेपी (BJP) बड़ा अभियान चलाने जा रही है. पार्टी का यह अभियान 10 मार्च से शुरू होकर एक महीने तक चलाया जाएगा.इस अभियान में पार्टी के कार्यकर्ता टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिये हेल्प डेस्क लगाकर और घर-घर पहुंचकर संपर्क करेंगे.

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 मुक्त भारत के लिये टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था. अब भाजपा मध्यप्रदेश कोविड मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाएगी.बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा टीकाकरण अभियान में प्रदेश की जनता को भी जागरुक किया जाएगा. पार्टी के मण्डल और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता लोगों से संपर्क करेंगे और वैक्सीन लगवाने में मदद करेंगे.

हेल्प डेस्क बनेगी
इस अभियान के तहत बीजेपी प्रदेशभर के मण्डलों में टीकाकरण केन्द्र के पास एक हेल्प डेस्क लगाएगी.इसके माध्यम से टीका लगवाने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान कोविड पोर्टल और आरोग्य सेतु एप के माध्यम से लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने में मदद करेंगे. इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने और उन्हें घर तक छोड़ने में मदद भी करेंगे. इस हेल्प डेस्क पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मदद के लिए मौजूद रहेंगे.टीकाकरण अभियान का होगा प्रचार

अभियान के सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, टीकाकरण अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ अनिल जैन और प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और जिलाध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से चर्चा की.डॉ अनिल जैन ने कहा इस अभियान को सफल बनाने के लिये सभी सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभाएं. सभी जनप्रतिनिधि अस्पताल और टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर लोगों की मदद करें.उन्होंने कहा टीकाकरण केन्द्र और हेल्प डेस्क पर टीका लगवाने के लिये आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिये हर संभव मदद करने का प्रयास करें.अधिक से अधिक लोग टीकाकरण के लिये प्रेरित हों, इसके लिये टीकाकरण कराने वाले व्यक्ति का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें.

यह दिए गए निर्देश
• 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले और 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले जिन्हें बीमारी है, उन्हें पहले टीका लगवाने के लिये जागरुक करेंगे.

• मण्डल स्तर पर हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान में सहयोग करेंगे.

• टीकाकरण के लिये होने वाले रजिस्ट्रेशन में मदद

• पार्टी के कार्यकर्ता बुजुर्ग नागरिकों को घर से टीकाकरण केन्द्र तक लाने और उन्हें घर तक छोड़ने में सहयोग करेंगे.








Source link