DSP ने दी जान: भाेपाल में थे पदस्थ, धार स्थित अपने घर में लगाई फांसी; घटना के समय अकेले थे, बेटे और पत्नी इंदौर में रहते हैं

DSP ने दी जान: भाेपाल में थे पदस्थ, धार स्थित अपने घर में लगाई फांसी; घटना के समय अकेले थे, बेटे और पत्नी इंदौर में रहते हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • He Was Posted In Bhaepal, Hanged In His House In Dhar; Was Alone At The Time Of The Incident, Son And Wife Live In Indore

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

धार4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुसाइड नोट नहीं मिला, आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।

भोपाल में पदस्थ DSP ने जान दे दी। DSP ने फांसी धार जिले के गांव रेबडदा में अपने घर में लगाई। घटना के समय वह घर में अकेले थे। उनकी पत्नी और बेटे इंदौर में रहते हैं। सोमवार शाम को जब वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी घर पहुंचे। इसके बाद आत्महत्या का मामला पता चला। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जाता कि DSP डिप्रेशन में थे।

डीएसपी बीएल अहरवाल की ड्यूटी भोपाल में थी। वह धार ज़िले के कुक्षी क्षेत्र के डही विकासखंड के ग्राम रेबड़दा के रहने वाले थे। DSP काफी लंबे से अवकाश पर हैं। वह अपने गांव के घर में अकेले रह रहे थे। के बेटे और पत्नी इंदौर में ही रहते हैं। बताया जाता है कि वह नियमित रूप से शाम को घूमने के लिए जाते थे, लेकिन सोमवार की देरशाम तक घर से नहीं निकले। पड़ोसी घर पहुंचे और आवाज दी तो कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों ने देखा की घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए है। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में पड़ताल में जुट गई है।
आज हुआ पोस्टमॉर्टम
सोमवार को रात हो जाने की वजह से पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका। इसलिए पुलिस ने मंगलवार को सुबह पोस्टमार्टम करवा है। परिजनों को सूचना दी गई। वे डही पहुंच गए हैं। आसपास के लोगों के मुताबिक वह काफी डिप्रेशन में थे। वह अकेले ही घर में रह रहे थे। हालांकि इस बारे में अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
परिवार से पूछताछ के बाद मुख्य वजह पता चलेगी
DSP के परिजन इंदौर में रहते हैं। वह घटना के बाद गांव पहुंच गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ करके आत्महत्या की वजह पता करेगी। पूरे मामले की जानकारी PHQ को दी गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link