India Legends vs England Legends: इंडिया लीजेंड्स को इंग्लैंड लीजेंड्स ने हराया
India Legends vs England Legends: इंडिया लीजेंड्स को 20 ओवर में 189 रनों का लक्ष्य मिला था, सचिन-सहवाग और युवराज के जल्द आउट होने के बावजूद इरफान पठान ने दमदार पारी खेल मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि अंत में इंग्लैंड लीजेंड्स की जीत हुई.
नई दिल्ली. रायपुर में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 के 9वें मैच में इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स (India Legends vs England Legends) को हरा दिया. इंग्लैंड लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 188 रन बनाए जवाब में इंडिया लीजेंड्स की टीम 7 विकेट पर 182 रन बना सकी और 6 रन से मैच हार गई. ये इंडिया लीजेंड्स की टूर्नामेंट में पहली हार है. इंग्लैंड लीजेंड्स की जीत के हीरो केविन पीटरसन रहे, जिन्होंने 37 गेंदों मं 75 रनों की पारी खेली. भारत के लिए इरफान पठान ने 34 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए.