Royal Enfield की 650cc की क्रूजर बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, जानें फीचर्स

Royal Enfield की 650cc की क्रूजर बाइक टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई, जानें फीचर्स


रॉयल एनफील्ड की क्रूजर बाइक स्पॉट हुई.

Royal Enfield : 650cc प्लेटफॉर्म पर कंपनी कई तरह के नए मॉडल टेस्ट कर रही है. ऐसे में 650cc रोडस्टर को हाल ही में कुछ दिनों पहले टेस्ट करते हुए देखा गया था. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये क्लासिक 650 हो सकती है.

नई दिल्ली. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 और meteor 350 की अपार सफलता के बाद नई बाइक्स की लॉन्चिंग पर तेजी से काम कर रही है. हाल ही में रॉयल एनफील्ड की 650cc की क्रूजर बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. आपको बता दें ये बाइक Interceptor 650 और  Continental GT 650 से खास होगी. Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, नई क्रूजर बाइक काफी दमदार होगी.

बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा काफी नीचे –  way2speed के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार रॉयल एनफील्ड की नई क्रूजर बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस काफी नीचे होगा. अगर ये बाइक किसी ऊंचे स्पीड ब्रेकर से गुजरेगी तो इसका निचला हिस्सा उससे टकरा सकता है. 

Royal Enfield की नई क्रूजर बाइक के फीचर्स – लीक तस्वीरों के अनुसार नई क्रूजर बाइक में फॉरवर्ड सेट फुटपेग्स दिए जाएंगे जो कि रॉयल एनफील्ड की ही meteor 350 बाइक में भी दिए गए है. इसके साथ ही बैक सीट पर बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट दिया गया है जो ऑप्शन एसेसरीज होगी. कंवेन्श्नल क्रूजर्स की तरह इसमें भी आपको लंबा व्हीलबेस मिलेगा जिसका सीट थोड़ा नीचे होगा.

यह भी पढ़ें: VIDEO: 12वी पास मैकेनिक ने बनाई पानी से चलने वाली कार, बिना बैटरी और पेट्रोल के भरती है फर्राटे

बता दें कि फिलहाल 650cc प्लेटफॉर्म पर कंपनी कई तरह के नए मॉडल टेस्ट कर रही है. ऐसे में 650cc रोडस्टर को हाल ही में कुछ दिनों पहले टेस्ट करते हुए देखा गया था. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये क्लासिक 650 हो सकती है. रॉयल एनफील्ड फ्लैगशिप क्रूजर इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है जहां इसकी कीमत 3 लाख रुपए के आसपास हो सकती है.

 








Source link