अंजाम: कैंट थाने के कबाड़ में अचानक लगी आग, पुरानी बाइकें जली, यहां रखे हैं 200 से ज्यादा वाहन

अंजाम: कैंट थाने के कबाड़ में अचानक लगी आग, पुरानी बाइकें जली, यहां रखे हैं 200 से ज्यादा वाहन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • A Sudden Fire Broke Out In The Junk Of Cantt Police Station, Old Bikes Burnt, More Than 200 Vehicles Are Kept Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

​​​​​​​सागर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कैंट थाना के पीछे कबाड़ में रखी कंडम मोटरसाइकिलों में मंगलवार की दोपहर आग लग गई। जिससे वाहनों का सामान जल गया। निगम से पहुंची दमकल ने आग बुझाई। कैंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि सूखे पत्तों में आग लगने के कारण आग पुराने वाहनों तक पहुंच गई थी।

समय रहते आग बुझा ली गई। गौरतलब है कि शहर के थानों में विभिन्न अपराधों में प्रयुक्त वाहन सालों से रखे हुए हैं। ज्यादातर वाहन कंडम हालत में हैं। कैंट थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 200 वाहन कबाड़ बनते जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर मोटर साइकिलें हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link