ऋषभ पंत का कमाल, ICC Test Rankings में रोहित शर्मा की बराबरी की, नंबर 7 पर पहुंचे

ऋषभ पंत का कमाल, ICC Test Rankings में रोहित शर्मा की बराबरी की, नंबर 7 पर पहुंचे


ऋषभ पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर पहुंचे (PIC : AP)

भारतीय टीम के विकेटकीपर और बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

नई दिल्ली. अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बड़े मैच विनर साबित हुए ऋषभ पंत ने अब एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर पहुंच गए हैं जो कि उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है. ऋषभ पंत टेस्ट रैंकिंग में रोहित शर्मा की बराबरी पर पहुंच गए हैं उनकी रैंकिंग भी नंबर 7 है. इन दोनों बल्लेबाजों के साथ न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स भी नंबर 7 पर ही हैं. इन तीनों खिलाड़ियों के 747 अंक हैं. बता दें पंत ने इंग्लैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर 7 स्थानों की छलांग लगाई है और अब वो बाबर आजम और विराट कोहली से पीछे हैं. बता दें ऋषभ भारत के पहले विकेटकीपर हैं जिन्होंने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की टॉप 10 में जगह बनाई है.

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग के मुताबिक केन विलियमसन नंबर 1 पर बरकरार हैं. स्टीव स्मिथ दूसरे और मार्नस लाबुशेन भी तीसरे नंबर पर बरकरार हैं. जो रूट चौथे, कप्तान विराट कोहली पांचवें और बाबर आजम छठे नंबर पर हैं. 7वें नंबर पर ऋषभ पंत, रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स हैं. डेविडन वॉर्नर दसवें नंबर पर हैं.

ऋषभ पंत का दमदार प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने पिछली दो टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी टेस्ट रैंकिंग में सुधार किया है. ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की. पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 68.50 की औसत से 274 रन बनाए. इसके बाद इंग्लैंड सीरीज में 23 साल के इस खिलाड़ी के बल्ले से 54 की औसत से 270 रन निकले. यही वजह है कि पंत अब टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर पहुंच गए हैं.आकाश चोपड़ा ने WTC फाइनल और एशिया कप के लिए चुनी अलग-अलग टीमें, इन खिलाड़ियों को बनाया कप्तान

टी20 टीम में भी वापसी
इंग्लैंड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत की टी20 टीम में भी वापसी हुई है. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 12 मार्च से टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है. हालांकि केएल राहुल उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग करते रहे हैं देखना ये है कि किसे मौका मिलता है.








Source link