Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलामएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिले में कोराेना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ने लगी है। तीन दिन से 7-7 पॉजिटिव सामने आ रहे थे, वहीं, मंगलवार को 15 पॉजिटिव एक साथ मिले। ऐसा 36 दिन बाद हुआ है। इधर, एक बुजुर्ग महिला ने दम भी तोड़ दिया। मंगलवार को देवरादेवनारायण, सैलाना यार्ड, अलकापुरी, स्टेशन रोड, वरदान नगर, गोपाल गोशाला रोड, अनमोल नगर, रामबाग, चांदनीचौक, जवाहर नगर, लोकमान्य नगर, बोहरा बाखल में संक्रमित मिले। संक्रमितों की उम्र 25 साल से 80 साल के बीच है।
3 जनवरी को मिले थे 17 पॉजिटिव
इससे पहले 2 फरवरी को 14 पॉजिटिव सामने आए थे। 10 और 13 जनवरी को 11 पॉजिटिव, 14 जनवरी को 16 पॉजिटिव, 3 जनवरी को 17 पॉजिटिव और 11 जनवरी को 14 पॉजिटिव मिले थे।
कोरेाना से 83वीं मौत : जिले में कोराेना से 83वीं मौत हो
गई है। गांधीनगर निवासी देवमति बोरासी ने दम तोड़ दिया। वे 71 साल की थी। ये 28 दिन बाद दूसरी मौत है।