- Hindi News
- Local
- Mp
- Police From 4 States Were Searching For 10 Lakh Reward Crooks, The Network Ran On Lease On GP Palace In Singrauli
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सिंगरौली35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंदन सोनार का गिरोह 50 से अधिक अपहरण कर चुका है।
- छत्तीसगढ़ के उद्योपति प्रवीण सोमानी और शैलेष शाह के बेटे का कराया था अपहरण
- सूरत के हीरा व्यापारी हनीफ हिंगोरा का अपहरण कर करोड़ों में वसूली थी फिरौती
सिंगरौली जिले के बैढ़न से कुख्यात अपहरणकर्ता चंदन सोनार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चंदन सोनार के गिरोह पर 50 से अधिक अपहरण के मामले देश भर में दर्ज हैं। उसे अपहरण किंग के नाम से जाना जाता है। चंदन की लंबे समय से पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात की पुलिस तलाश कर रही थी। कोलकाता पुलिस ने उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि अंतरराज्यीय बदमाश सिंगरौली से अपना नेटवर्क चला रहा था। लेकिन MP पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वह बैढ़न में GP पैलेस 30 साल के लीज पर लेकर नेटवर्क चला रहा था। यहां वह चंद्रमोहन बनकर रह रहा था।
चंदन सोनार बिहार की राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर स्थित हाजीपुर के सेंदुआरी गांव का रहने वाला है। 2010 में पटना पुलिस ने उसे एक अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद से फरार हो गया था। वह लगातार वारदात करता रहा। सबसे ज्यादा अपहरण इसने पश्चिम बंगाल में करवाए हैं। उसका नाम छत्तीसगढ़ में 8 जनवरी 2020 को प्रसिद्ध उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण कांड में आया था। इसके अलावा भिलाई के उद्योगपति शैलेष शाह के बेट आदित्य का अपहरण करवाया था।
लड़कियों और स्थानीय लड़कों की मदद से कराता था अपहरण
चंदन सोनार अपहरण के लिए स्थानीय लड़कों के अलावा लड़कियों की मदद लेता था। लड़के एंव लड़कियों को पैसे देकर टारगेट का उठवाता था। इसके बदले उन्हें एक रुपए देता था। छत्तीसगढ़ के व्यापारी प्रवीण सोमानी के अपहरण में इस बात का खुलासा हुआ था।
सूरत के हीरा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर वसूली थी करोड़ों की फिरौती
चंदन सोनार ने सूरत के हीरा हनीफ हिंगोरा के बेटे सुहैल का केन्द्र शासित प्रदेश दमन दीव से 2013 में अपहरण कराया था। करोड़ों की फिरौती वसूलने के बाद उसे छोड़ा था। पहला अपहरण उसने 2008 में