नाथ सरकार अल्पमत में आने का एक साल: 20 मार्च को कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, हर जिले में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

नाथ सरकार अल्पमत में आने का एक साल: 20 मार्च को कांग्रेस मनाएगी लोकतंत्र सम्मान दिवस, हर जिले में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • On March 20, Congress Will Celebrate Democracy Honor Day, Tricolor Yatra To Be Held In Every District

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमलनाथ सरकार 20 मार्च 2020 को अल्पमत में आ गई थी। इसके एक साल होने पर कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी।

  • सवा साल के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता को बताएंगे
  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वीडियो संदेश भी दिखाया जाएगा

कमलनाथ सरकार गिरने के एक साल पूरा होने पर कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाएगी। इस दौरान प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा, 20 मार्च को धरना या प्रदर्शन नहीं किया जाएगा, बल्कि लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया जाएगा। वजह है कि मध्य प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए BJP ने संविधान की मूलभावना को तार-तार कर लोकतंत्र को खतरे में डाला।

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को कांग्रेस जनता के बीच जाएगी। इस दौरान लोगों को बताएंगे कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में कौन-कौन से जन हितैषी फैसले लिए थे। कांग्रेस इस दिन कमलनाथ सरकार की कर्ज माफी, शुद्ध के लिए युद्ध अभियान और भूमाफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताएगी। साथ ही, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, OBC आरक्षण में बढ़ोत्तरी, राम वन गमन पथ और महाकाल व ओंकारेश्वर मंदिर परिसर का विस्तार और विकास जैसे फैसले कमलनाथ सरकार ने लिए थे। उन्होंने कहा कि वैसे तो 20 मार्च काले दिवस के नाम से जाना जाएगा, लेकिन काला दिवस वे मनाएं, जो काले काम करते हैं। हम इस दिन को संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे।

शेखर ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर 20 मार्च 2020 को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दिन संविधान के मुख्य अंशों के बारे में बताया जाएगा, जिसमें सर्वधर्म सदभाव का उल्लेख है। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सत्ता में बने रहने के लिए संविधान की मूलभावना को समाप्त करती जा रही है, इसलिए हमने फैसला लिया है कि प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दिन कमलनाथ का एक वीडियो संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

बता दें कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर दी थी। सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया था। इस कारण 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटी।

खबरें और भी हैं…



Source link