फावड़े से पत्नी को काट डाला: सूरत से कमा कर लौटा पति करता था शक, झगड़े के बाद बेरहमी से कर दी हत्या

फावड़े से पत्नी को काट डाला: सूरत से कमा कर लौटा पति करता था शक, झगड़े के बाद बेरहमी से कर दी हत्या


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दतिया24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौके पर कार्रवाई करती पुलिस।

एक महिला की उसी के पति ने बेेरहमी से हत्या कर दी। पति उसके चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने फावड़े से कई वार कर दिए। मौके पर ही पत्नी ने दम तोड़ दिया। हत्या के बाद पति फरार हो गया। घटना बागपुरा थान क्षेत्र ग्राम बागपुरा की है।

पुलिस के मुताबिक करीब आठ साल पहले नेहा की शादी बृजकिशोर दोहरे से हुई थी। करीब एक साल से बृजकिशोर सूरत में रह रहा था। वह सूरत में रहकर कलर का काम करता था। इधर गांव में पत्नी नेहा अन्य परिजनों के साथ रहती थी। बीते दिनों बृजकिशोर सूरत से वापस आया, तभी से उसका और नेहा का विवाद शुरू हो गया। वह लगातार नेहा पर चरित्र हनन का आरोप लगाता आ रहा था।

इसी के चलते मंगलवार की रात दोनों में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने फावड़ा उठाकर हमला कर दिया। इससे नेहा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं…



Source link