Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उंकाला रोड की साइडिंग का काम शुरू
- एक भी चौराहे का सौंदर्यीकरण नहीं, 10 की जगह 2 एलईडी ही
- पुलिया चौड़ीकरण शामिल करने से बढ़ी लागत से किया बदलाव
काम शुरू होने के बाद सवा साल से अधूरे पड़े मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की योजना में बड़ा बदलाव हो गया है। आठ सड़कों में से स्टेशन रोड से महाराजा सज्जन सिंह चौराहा तक और बाजना बस स्टैंड से आबकारी चौराह तक की सड़क प्रोजेक्ट से बाहर कर दी गई है। आनंद कॉलोनी रोड की लंबाई 1120 मीटर और लोकेंद्र टॉकिज रोड की लंबाई 270 मीटर घटा दी गई है। अब आनंद कॉलोनी रोड सिर्फ कालिका माता पुलिया तक 280 मीटर व लोकेंद्र टॉकिज रोड सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकिज तक 270 मीटर लंबी ही बनेगी।
इन दो सहित तीन अन्य सड़कों को 7 की जगह 12 मीटर चौड़ा बनाकर दोनों तरफ फुटपाथ, ड्रेन के साथ डिवाइडर में सेंट्रल लाइटिंग भी लगेगी। इन 5 सड़कों को डामर की जगह सीसी का बनाने, 5 मीटर चौड़ाई बढ़ाने और पुलिया चौड़ीकरण शामिल करने के कारण प्रोजेक्ट कास्ट मंजूर 25 करोड़ से अधिक जा रही थी।
कहां क्या होगा : प्रोजेक्ट की इन पांच सड़कों की योजना बदली
शास्त्रीनगर मुख्य मार्ग – पॉवर हाउस तिराहा से न्यू रोड तिराहा
- चौड़ाई – 12 मीटर बनेगा, पहले 7 मीटर बनना था।
- लंबाई – 580 मीटर, कोई बदलाव नहीं
- अन्य बदलाव – शास्त्री नगर पुलिया को भी 12 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा।
ऊंकाला रोड -बजरंगनगर तक
- चौड़ाई – 12 मीटर का रोड व 3 मीटर में फुटपाथ बनेगा, पहले 7 मीटर बनना था।
- लंबाई – 1480 मीटर, पहले की तरह
- अन्य बदलाव – मंदिर के पास वाली पुलिया को चौड़ा कर 12 मीटर का बनाएगा।
जवाहर नगर रोड – जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट तक
- चौड़ाई – 7 से बढ़ा 12मीटर
- लंबाई – 1350 मीटर, पहले की तरह
- अन्य बदलाव – 2.47 करोड़ से चौड़ीकरण, कई जगह पर रिपेयरिंग, स्ट्रीट लाइट की केबल अंडरग्राउंड करेंगे। अब साइड लाइटिंग होगी।
आनंद कॉलोनी रोड -शेरानीपुरा जमात खाना
- लंबाई – अब सिर्फ 280 मीटर लंबी बनेगी, पहले तलैया शेरानीपुरा जमातखाना तक 1400 मीटर लंबी बनना थी।
- चौड़ाई – 7 की जगह 14 मीटर चौड़ी होगी
- अन्य बदलाव – कालिकामाता पुलिया 14 मीटर चौड़ी होगी। सेंट्रल लाइटिंग भी होगी।
सैलाना बस स्टैंड-लोकेंद्र टॉकिज रोड
- लंबाई – सैलाना बस स्टैंड से लोकेंद्र टॉकिज तक 270 मीटर सीसी बनेगी, पहले मानव सेवा समिति तिराहा तक 540 मी होना था।
- चौड़ाई – 7 से बढ़ाकर 12 मीटर की गई है।
- अन्य बदलाव – फुटपाथ व ड्रेन के साथ डिवाइडर बनाकर सेंट्रल लाइटिंग लगाएंगे।
ये काम हुए प्रोजेक्ट से बाहर
- सड़क – स्टेशन रोड से दिलबहार चौराहा-महाराजा सज्जन सिंह चौराहा तक और बाजना बस स्टैंड-अमृतसागर गार्डन-त्रिपोलिया गेट-चांदनीचौक-आबकारी चौराहा तक।
- चौराहा विकास – एक भी चौराहा का सौंदर्यीकरण नहीं किया जाएगा।
- अमृत सागर तालाब सौंदर्यीकरण – अब 22.84 करोड़ से झील संरक्षण योजना में होना है, जिसका काम शुरू होने वाला है, इसलिए मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से हटा दिया गया।
- 5 सड़कें 7 की बजाय 12 मीटर चौड़ी सीसी बनेगी। इसमें तीन पुलियाओं को चौड़ी करेंगे। इस वजह से प्रोजेक्ट कास्ट बढ़ रही थी, इसलिए 8 में से 2 सड़क तथा चौराहा व अमृत सागर सौंदर्यीकरण ड्राॅप किया है। – अमन खंडेलवाल, इंजीनियर-एमपीयूडीसी