रात 12 बजे से शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु: अचलेश्वर महादेव के गर्भगृह तक जाने के लिए आधा किलोमीटर चलना होगा पैदल

रात 12 बजे से शिवालयों में उमड़ेंगे श्रद्धालु: अचलेश्वर महादेव के गर्भगृह तक जाने के लिए आधा किलोमीटर चलना होगा पैदल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अचेलश्वर महादवे मंदिर के आसपास पूरे बाजारों को आकर्षक लाइट से सजाया गया है

  • अचलेश्वर, कोटेश्वर और गुप्तेश्वर महादेव पर हजारों की संख्या में पहुंचेगे शिवभक्त
  • कोविड गाइड लाइन का पालन कराने पर जोर

11 मार्च को महाशिवरात्रि पर यदि आप शहर के सबसे प्रमुख शिव मंदिर अचलेश्वर महादेव के गर्भगृह में जाकर पूजा करना चाहते हैं तो आपको आधा किलोमीटर से भी ज्यादा पैदल चलना होगा। इसके लिए सनातन धर्म मंदिर के पास से लाइन लगेगी। यहां से भक्त सोशल डिस्टेंस के साथ लाइन में ललितपुर कॉलोनी, MLB कॉलेज गेट होते हुए अचलेश्वर मंदिर तक आएंगे।

जिस तरह की लाइन अचलेश्वर मंदिर पर हमेशा लगती है उस अनुमान से लाइन शुरू होने से लेकर मंदिर तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा। इस बार कोविड गाइड लाइन के पालन के चलते समय ज्यादा लगेगा। इसी तरह का नजारा गुप्तेश्वर महादेव और कोटेश्वर महादेव पर भी देखने को मिलेगा। शिवरात्रि पर गुरुवार सुबह 9 बजे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कोटेश्वर महादेव पर पूजा अर्चना करेंगे।

अचलेश्वर मंदिर पर भगवान शिव की पिंडी फूलों से सजाई गई है

अचलेश्वर मंदिर पर भगवान शिव की पिंडी फूलों से सजाई गई है

महाशिवरात्रि पर 11 मार्च (गुरुवार) को शहर के प्रमुख मंदिरों पर मेले लगेंगे। काफी संख्या में श्रद्धालु इकट्‌ठे होंगे। शहर के प्रमुख मंदिर अचलेश्वर महादवे, कोटेश्वर महादेव व गुप्तेश्वर महादेव मंदिरों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ अचेलश्वर मंदिर पर होती है। यहां बुधवार रात 12 बजे कांवरिए कांवर से भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए पहुंचना शुरू हो जाएंगे। कांवरिओं के हटने के बाद आम भक्तों का शिवालयों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। मंदिर के आसपास कोविड गाइड लाइन का पालन करने और कराने के सारे इंतजाम हो गए हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिर में कहां क्या व्यवस्था रहेगी।

अचलेश्वर मंदिर

श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के अध्यक्ष हरीदास अग्रवाल ने श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था और गाइडलाइन जारी की है। शिवालय में शिवलिंग का स्पर्श न करें। दूर से ही दूध, गंगाजल, बेलपत्र और फूल चढ़ाएं।

  • मास्क लगाएं, एक-दूसरे से कम से कम 2 से 3 फीट की दूरी रखें।
  • अचलेश्वर मंदिर के गर्भगृह तक श्रद्धालुओं के पहुंचाने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स से ललितपुर कॉलोनी होते हुए एमएलबी कॉलेज के पहले गेट से गर्भगृह तक पहुंचाने के लिए कतार लगेगी।
  • गर्भगृह के बाहर से दर्शन करने की व्यवस्था है। यांत्रिक जलपात्र से दूध, गंगाजल, बेलपत्र शिवलिंग तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।
  • अचलेश्वर मंदिर के बाहर LED लगाकर भी दर्शन कराए जाएंगे।
ग्वालियर स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर, यहां भी शिवरात्रि प बुधवार रात 12 बजे से शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा

ग्वालियर स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर, यहां भी शिवरात्रि प बुधवार रात 12 बजे से शिव भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा

कोटेश्वर मंदिर सिंधिया करेंगे पूजन

कोटेश्वर महादेव मंदिर पर भी महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर में इस बार प्रसाद बांटने वाले सेवादारों के स्टॉल नहीं लगाए जाएंगे। मंदिर के बाहर स्टॉल लगेंगे। शिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार सुबह 9 बजे भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विशेष पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी पं. केके शर्मा का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन भी पूरी तरह से कराया जाएगा।

गुप्तेश्वर महादेव

गुप्तेश्वर पहाड़ी पर बना गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। यहां भी बुधवार रात से शिवभक्तों का पहुंचना शुरू हो जाएगा। गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर भी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार श्रद्धालुओं को दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक कुमार बित्थरिया का कहना है कि मास्क के बिना आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर में मास्क दिए जाएंगे। इसके लिए 20 हजार मास्क खरीदे गए हैं।

11 बजे निकलेगी बाराम

गुप्तेश्वर मंदिर से गुरुवार सुबह 11 बजे शिव बारात निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि पर गुप्तेश्वर सेवा संघ द्वारा निकाली जाने वाली शिव-बारात में मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। यह बारात गुप्तेश्वर मंदिर से निकलकर जनकगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, ऊंटपुल, इंदरगंज चौराहे से होती हुई अचलेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link