Ford India ने लॉन्च किया एसयूवी इकोस्पोर्ट का नया वैरिएंट, जानिए कीमत

Ford India ने लॉन्च किया एसयूवी इकोस्पोर्ट का नया वैरिएंट, जानिए कीमत


फोर्ड

Ford India ने 10 मार्च को अपनी पॉपुलर कांपैक्ट एसयूवी EcoSport का नया वैरिएंट लांच किया है.

नई दिल्ली. मानी जानी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया (Ford India) ने बुधवार को अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी इकोस्पोर्ट (EcoSport) का नया वैरिएंट लॉन्च किया. इसमें ग्राहकों को दो बॉडी स्टाइल का विकल्प दिया गया है.

10.49 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस नए संस्करण को इकोस्पोर्ट एसई नाम दिया गया है. यह पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें क्रमश: 10.49 लाख रुपये और 10.99 लाख रुपये है.

ये भी पढ़ें- Panoramic sunroof वाली देश की टॉप 5 कार, जिसमे सफारी और क्रेटा हैं शामिल, जानिए इनकी कीमतग्लोबल बेंचमार्क पर खरी इकोस्पोर्ट एसई

फोर्ड इंडिया ने कहा कि इस संस्करण में अमेरिका और यूरोप के मॉडल से प्रेरणा ली गई है. इसमें आसानी से उपयोग में लाने लायक पंचर किट दिया गया है. इसकी मदद से वाहन मालिक बिना टायर को हटाए मरम्मत कर सकेंगे. फोर्ड इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग, सेल्स एंड सर्विस) विनय रैना ने कहा, ”ग्राहक तेजी से ग्लोबल बेंचमार्क का अनुसरण करते हैं और नए इकोस्पोर्ट एसई की तरह ही अनोखी और विशिष्ट चीजों की तलाश करते हैं.”

ये भी पढ़ें- Home Loan के जरिये कई तरह से कर सकते हैं टैक्स छूट का दावा, जानें कैसे उठाया जाए फायदा

इकोस्पोर्ट के फीचर्स
कंपनी के मुताबिक, कार में नया फीचर दिया गया है जिससे पंक्चर किट का इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा. इसके तहत कार मालिकों को स्लॉट से टायर को निकालने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा और वे आसानी से मिनटों में टायर डैमेज को रिपेयर कर सकेंगे.








Source link