भारतीय महिला क्रिकेटर्स डांस करते हुए (फोटो साभार-
vedakrishnamurthy7)
दक्षिण अफ्रीका पर मिली जीत के बाद वेदा कृष्णमूर्ति, आकांक्षा कोहली, दिव्या ज्ञानानंद, वनिता वीआर और ममता माबेन का डांस वीडियो वायरल हो गया है.
झूलन और मंधाना ने दिलाई भारत को बड़ी जीत
अनुभवी झूलन गोस्वामी की घातक गेंदबाजी तथा स्मृति मंधाना और पूनम राउत के बीच शतकीय साझेदारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 128 गेंद शेष रहते हुए हराया. झूलन ने 10 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट लिये. उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 37 रन देकर तीन और मानसी जोशी ने 23 रन देकर दो विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीकी टीम को 41 ओवर में 157 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी.
इसके बाद मंधाना (64 गेंदों पर नाबाद 80) और राउत (89 गेंदों पर नाबाद 62) ने दूसरे विकेट के लिये 138 रन की अटूट साझेदारी निभायी जिससे भारत ने 28.4 ओवर में एक विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की. दक्षिण अफ्रीका ने पहला वनडे आठ विकेट से जीता था.
आईसीसी टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा दूसरे स्थान पर पहुंची
भारत की युवा विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की महिलाओं की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है जबकि इस प्रारूप में टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) सातवें और जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) नौवें पायदान पर हैं. आईसीसी से मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक बल्लेबाजों में शेफाली के नाम 744 रेटिंग अंक है जो शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूने (748) से चार अंक कम है. उनके अलावा शीर्ष 10 में मंधाना (643) और रोड्रिग्स (693) का भी नाम है.