झाबुआ फार्म हाउस मेें तेंदुए ने वन-विभाग को जमकर छकाया.
इंदौर के झाबुआ फार्म हाउस में अचानक एक तेंदुआ घुस आया. वन विभाग की पूरी मशक्कत के बाद भी वह नहीं मिला है. अधिकारियों का कहना है कि वह पूरी तरह वयस्क है, तेंदुआ किसी बड़ी परेशानी में भी हो सकता है.
- Last Updated:
March 11, 2021, 9:18 AM IST
इसके कुछ देर के बाद वन विभाग की गाड़ियों को खेत के बीच दौड़ाया गया. लगातार खेत के बीच में सर्चिंग चलती रही, लेकिन तेंदुए का कहीं अता-पता नहीं चला. अंधेरा हो जाने तक जब तेंदुआ नहीं मिला तो वन विभाग के अधिकारियों ने रणनीति बदलकर तेंदुए को पकड़ने की योजना बनाई. बहरहाल इस दौरान मौके पर अत्यधिक भीड़ हो जाने की वजह से भी वन विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ा.
छकाता रहा तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, एक बार तेंदुआ घर के पास बगीचे में देखा गया था. इसके बाद उसे ट्र्ंक्यूलाइज करने के लिए डॉट फायर भी किया गया. लेकिन, तेंदुए को डॉट नहीं लगा और वो खेत में जाकर छुप गया. पहले वो खेत के छोटे वाले हिस्से में था, लेकिन बाद में खेत के बड़े भाग में चला गया. मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों ने तकनीक का सहारा लिया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. मौके पर हालातों को देख अधिकारियों का मानना है कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है. सम्भवतः वह आने-जाने के दौरान कहीं घायल हुआ है अथवा वह डिहाइड्रेशन से पीड़ित है. चूंकि वह काफी देर तक एक ही जगह बना रहा और उसने कोई हलचल नही की. वह पूर्णतः वयस्क है.ट्रेपगेज से करेंगे रेस्क्यू
वन विभाग के कर्मचारियों को यहां रात में भी तैनात किया गया. वह रात में होने वाले मूवमेंट पर नजर रखेंगे. ट्रेपगेज लगाकर रात में छोड़ा जाएगा. यदि सफलता नहीं मिलती है तो सुबह से फिर ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. ट्रेपगेज के अंतर्गत रेस्क्यू करने के लिए खुले मैदान में कोई ऐसा छोटा जानवर बांधा जाता है जिसका तेंदुआ शिकार करने के लिए आता है और पिंजड़े में फंस जाता है. हालांकि इस दौरान दूसरे जानवर को भी सुरक्षित रखना सुनिश्चित रखा जाता है.
रात भर होत रहा अनाउंसमेंट
इंदौर ज़ू प्रभारी उत्तम यादव के मुताबिक़ खंडवा रोड स्थित झाबुआ फार्म में तेंदुआ होने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली. आसपास रहवासी इलाका है. इसलिए वहां भी रात में अनाउसमेंट में माध्यम से हिदायत दी गई कि कोई भी बाहर न घूमे. समीप के इलाके में तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है.