अश्लील वीडियो भेज कर ठगी: दिल्ली पुलिस का अफसर बन युवक को वीडियो देखने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की धमकी, 11:50 हजार रुपए ठगे

अश्लील वीडियो भेज कर ठगी: दिल्ली पुलिस का अफसर बन युवक को वीडियो देखने पर गिरफ्तारी वारंट जारी करने की धमकी, 11:50 हजार रुपए ठगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Threatened To Issue Arrest Warrant To Young Man After Watching Video As Delhi Police Officer, Youth Cheated Eleven Thousand And A Half

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर युवक से ठगी। पहले युवक के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजा।

राजधानी में दिल्ली पुलिस का अफसर बनकर शाहपुरा निवासी युवक नितिन अहिरवार से साढ़े ग्यारह हजार रुपए ठग लिए। युवक के मोबाइल पर कुछ समय पहले यू-ट्यूब की लिंक आई, जिसे खोलने पर अश्लील वीडियो आने लगा था। इसके बाद नितिन को कॉल आया कि उसने देखा वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस उसका गिरफ्तारी वारंट जारी कर रही है। घबराकर युवक ने उनके खाते में रुपए जमा कर दिए। बावजूद उसे धमकियां दी जा रही हैं। शाहपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार नितिन अहिरवार पुत्र नारायण सिंह अहिरवार (24) सुरेशन गर बावड़िया कलां में रहता है। 4 मई 2020 को उसके पास मोबाइल पर एक लिंक आई थी, जिसे खोलने पर अश्लील वीडियो आने लगा तो उसने बंद कर दिया। कुछ समय बाद मोबाइल पर कमलेश पाटिल नामक व्यक्ति का फोन आया, जो खुद को दिल्ली पुलिस का अफसर बताने लगा। साथ ही, धमकाने लगा कि उसने अश्लील वीडियो देखा है, जो वायरल हो रहा है। अपनी पोस्ट हटाने के लिए यू-ट्यूब कंपनी के एक शख्स विनाेद मिश्रा से बातचीत कर फाइन भर दें। उसका मोबाइल नंबर भी युवक को दे दिया। युवक ने विनोद नाम के शख्स से बातचीत कर साढ़े ग्यारह हजार रुपए उसके खाते में गूगल पे के माध्यम से जाम करा दिए।

बावजूद भी कमलेश पाटिल अधिक पैसे की मांग करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी करने की बात करने लगा। इससे परेशान होकर युवक ने साइबर सेल में शिकायत कर दी थी। आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link