मध्य प्रदेश के हर जिले में होगा आज़ादी का अमृत महोत्सव, सरकार देगी पैसा
.केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने ये जानकारी दी है. (फाइल फोटो)
आजादी 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला सरकार ने किया है. इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गुजरात से करेंगे.
केंद्रीय संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) ने बताया कि आजादी 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला राज्य सरकार ने किया है. कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार पैसा भी देगी. अमृत महोत्सव के तहत कल पीएम नरेंद्रमोदी साबरमती में महोत्सव की शुरुआत करेंगे.
प्रह्लाद पटेल ने बताया कि इस महोत्सव के जरिये देशभक्ति का संदेश, भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश है. सांसद और जन प्रतिनिधि इस आयोजन में हिस्सा लेंगे. राज्य के सांसदों के कार्यक्रमों की सूचना शिवराज सिंह सरकार को भेज दी है. साथ ही पार्टी को भी इसके बारे में जानकारी दी गई है. इसमें राज्य के कांग्रेस के सांसदों से भी चर्चा की गई है.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने सभी 52 जिलों में कार्यक्रम करने का फैसला किया है. अमृत महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रमों में सांसद शामिल होंगे और राज्य सरकार के जिम्मे यह कार्यक्रम होगा. उन्होंने बताया कि राज्य में 75 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 400 से ज्यादा स्थानीय निकायो में राज्य सरकार कार्यक्रम के लिए पैसा भी देगी. उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव का औपचारिक रूप से पीएम नरेंद्रमोदी गुजरात मे साबरमती से शुरुआत करेंगे.75 सप्ताह तक होगा आयोजन
मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ 15 अगस्त 2022 के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाएगी. इसकी शुरुआत 12 मार्च 2021 से होगी. लगातार 75 सप्ताह तक मध्यप्रदेश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम का 12 मार्च को प्रात: 10 बजे शौर्य स्मारक भोपाल में शुभारंभ करेंगे.