उज्जैन के महाकाल मंदिर में उमा ने किए दर्शन: मीडिया से चर्चा में ​​​​​​​बोलीं- बंगाल में TMC 35 सीट जीतेगी, राहुल गांधी संघ की शाखा में जाया करें

उज्जैन के महाकाल मंदिर में उमा ने किए दर्शन: मीडिया से चर्चा में ​​​​​​​बोलीं- बंगाल में TMC 35 सीट जीतेगी, राहुल गांधी संघ की शाखा में जाया करें


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाकाल के गर्भगृह में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पूजन अर्चन किए

  • बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा

MP की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन करने आईं। मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने करीब 15 मिनट बिताए। पूजन-अर्चन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस) विधानसभा चुनाव बुरी तरह से हारने जा रही है। बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जैसे 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। टीएमसी 35 से अधिक सीट नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता पहले वामपंथी दलों और ममता बैनर्जी से ऊब चुकी है। बंगाल में गुंडागर्दी चरम पर है। भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या की जा रही है। प्रताड़ित किया जा रहा है। जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है। राहुल संघ की शाखा में जाया करें हाल ही में राहुल गांधी द्वारा ज्याेतिरादित्य पर दिए बयान के बारे में उमा भारती ने कहा कि राहुल गांधी को संघ की शाखा में जाना चाहिए। राहुल ने कहा था कि ज्योतिरादित्य भाजपा में बैकबेंचर्स हैं। कांग्रेस में होते तो आज सीएम होते। जिस पर ज्योतिरादित्य ने जवाब दिया था कि पहले चिंता क्यों नहीं की।

खबरें और भी हैं…



Source link