खंडवा में तापमान 39.1 डिग्री: ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश की संभावना, भोपाल में भी छा सकते हैं बादल

खंडवा में तापमान 39.1 डिग्री: ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश की संभावना, भोपाल में भी छा सकते हैं बादल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Possibility Of Light Rain In Gwalior, Chambal, Rewa, Jabalpur, Sagar, Cloud Cover May Also Occur In Bhopal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बताई गई। वहीं, भोपाल में भी बादल छाने के साथ बूदाबांदी हो सकती है

मध्यप्रदेश कुछ संभागों में आने वाले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना बताई गई। वहीं, भोपाल में भी बादल छाने के साथ बूदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के चलते आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स आ रहा है। इससे अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर, सागर में हल्की बारिश होने की संभावना है। भोपाल में भी बादल छाने और बूंदाबांदी हो सकती है। शाह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के कारण आने वाले दो से तीन दिनों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

खंडवा में सबसे अधिक 39.1 डिग्री सेल्सियस

खंडवा में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में अधिकतम 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.2 दर्ज किया गया। जबलपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सबसे अधिक नरसिंगपुर और सागर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link