- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- After Hitting A Bike Parked On The Roadside In Amjhar Valley, The Truck Overturned In A 30 Feet Deep Ditch, Burned Down
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
अमझर घाटी में बाइक को टक्कर मारते हुए घाटी में पलटा ट्रक, धूं-धूं कर जल गया।
- खमरिया क्षेत्र के अमझर घाटी में गुरुवार तड़के 4.15 बजे की घटना
- खाली ट्रक था, 80 प्रतिशत जला, चालक को हल्की चोटें, ट्रैफिक एएसपी सहित खमरिया का बल पहुंचा
खमरिया क्षेत्र अंतर्गत अमझर खाटी में एक बड़ा हादसा टल गया। रोड किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक 30 फीट गहरी खाई में पलट गया। हादसे के बाद बाइक और ट्रक में आग लग गई। धूं-धूं कर ट्रक और बाइक जल गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर को जहां हल्की चोटें आई हैं। बाइक सवार ने खमरिया थाने में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह 4.15 बजे तड़के की है। कुंडम की ओर से आ रहे ट्रक एमपी MP 20 एचबी 4586 ने अमझर घाटी में रोड किनारे खड़ी बाइक MP 20 एमएल 3724 को टक्कर मारते हुए 30 फीट गहरी खाई में उतर गया। ट्रक के अगले हिस्से में बाइक भी फंस गई थी। घाटी में उतरते ही बाइक और फिर ट्रक में आग लग गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर एएसपी नार्थ / ट्रैफिक संजय कुमार अग्रवाल, सीएसपी रांझी, डीएसपी ट्रैफिक पंकज परमार, थाना प्रभारी खमरिया बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
ट्रक व बाइक पूरी तरह से जलकर राख बन चुकी है।
ड्राइवर को हल्की चोट आई है
पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक 80 प्रतिशत के लगभग जल चुका था। बाइक भी जल गई थी। मौके पर कोई नहीं मिला। बाद में पता चला कि ट्रक ड्राइवर अजीजगंज पसियाना मोहल्ला गाेहलपुर निवासी मोहम्मद महफूज (28) ने सुबह पांच बजे घर फोन किया था। उसने खुद को सुरक्षित होना बताया। उसे हल्की चोट आई है। हालांकि वह घर नहीं पहुंच था। वह गाड़ासरई लकड़ी लोड करने गया था। माल न मिलने की वजह से खाली ट्रक लेकर लौट रहा था कि ये हादसा हो गया।
बाल-बाल बच गया बाइक सवार
वहीं बाइक गोकलपुर निवासी शेखर सिंह (40) की निकली। खमरिया थाने पहुंचे शेखर सिंह ने बताया कि उसके घर रूद्राभिषेक का कार्यक्रम था। पंडित को बुलाने अमझर घाटी गया था। उनहें बुलाकर घर लौट रहा था। अमझर घाटी में बाइक खड़ी कर बाथरुम करने जा रहा था कि तभी कुंडम की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मारते हुए नीचे घाटी में चला गया।
उसकी बाइक भी पूरी तरह जल गई। वह खुद को भाग्यशाली मान रहा है। शेखर के मुताबिक साक्षात भगवान शिव ने उसे बचा लिया। खमरिया पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
ट्रक के डाला का एक हिस्सा ही बच पाया है।
हादसे के बाद आगे के शोले में तब्दील हो गया ट्रक।
हादसे के बाद इस तरह हो गई ट्रक की हालत।
हादसे के बाद बाइक में पहले आग लगी और फिर पूरा ट्रक धूं-धूं कर जल गया।
घटनास्थल पर पहुंची खमरिया पुलिस और अधिकारी।
फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग।