टैक ऑफ के 43 मिनट बाद फिर से हुई लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मुंबई जा रही फ्लाइट को इंदौर वापस लाया गया, 66 यात्री थे सवार

टैक ऑफ के 43 मिनट बाद फिर से हुई लैंडिंग: तकनीकी खराबी से मुंबई जा रही फ्लाइट को इंदौर वापस लाया गया, 66 यात्री थे सवार



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • IndiGo Aircraft Going From Indore To Mumbai Came Back After Going Through 30 Nautical Miles Due To Technical Fault.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान को इंदौर में फिर से लैंडिंग करवाई गई है। इंडिगो की फ्लाइट गुरुवार सुबह 7:06 बजे पर इंदौर से रवाना हुई थी। अचानक पायलट ने सूचना दी कि लविमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। आगे की यात्रा करना संभव नहीं है। इसलिए विमान को वापस इंदौर में लैंड करना होगा। लगभग 43 मिनट बाद देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट को वापस उतार लिया गया।

एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि इंडिगो की उड़ान संख्या IGO 169 रोजाना सुबह 7 बजे इंदौर से मुंबई के लिए रवाना होती है। गुरुवार सुबह यह विमान 7:06 बजे पर इंदौर से रवाना हुआ। विमान करीब 30 माइल जाने पर पायलट ने सूचना दी कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। आगे की यात्रा करना संभव नहीं है, इसलिए विमान को वापस लैंड करवाना होगा। अनुमति मिलने के बाद 7.49 बजे पर विमान ने वापस लैंड कर लिया। विमान में 66 यात्री सवार थे। सान्याल के अनुसार टेक्निकल टीम ने विमान में सुधार किया और इसके बाद 10.23 बजे पर विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

पिछले दिनों इंडिगो का ही एक विमान तुफान की चपेट में आ गया था, जिससे काकपिट का कांच फूट गया था। इसके बाद विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा था। उस समय विमान में 100 यात्री सवार थे।

खबरें और भी हैं…



Source link