- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Mayna Worship Performed At The Shiva Parvati Temple In Bharatipur, Today Shankar Parvati Will Take Seven Rounds In An Auspicious Moment, Programs Will Be In Place
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महापर्व शिवरात्रि पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगेगा। सूर्योदय से पहले ही देवालयों में भगवान भोलेनाथ का विशेष पूजन-अर्चन शुरू हो जाएगा। दिन भर धतूरा, बिल्वपत्र, चना, बाली से शिव जी का शृंगार किया जाएगा। कुछ शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। देर शाम तक शिव मंदिर में भक्ति रस की सरिता प्रवाहित होती रहेगी।
भरतीपुर स्थित शिव-पार्वती मंदिर में बुधवार को समस्त सोनकर (खटीक) समाज द्वारा मायना पूजन वर एवं वधू पक्ष के श्रद्धालुओं द्वारा पूर्ण किया गया। आयोजन समिति के सुशील सोनकर ने बताया कि 11 मार्च को सुबह 4 बजे से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जल अर्पण कार्यक्रम होगा और शाम 4 बजे से मंदिर परिसर से शिव-पार्वती की बारात निकाली जाएगी। वहीं श्री सिद्धबाबा महाकाली सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा शाम 6 बजे से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। उपस्थिति की अपील अरविंद पटेल, सागर शुक्ला, जितेन्द्र सिंह, नरेश पाली एवं प्रदीप मुन्ना बेन ने की है।
- भानतलैया शिव मंदिर में रात 9 बजे से भण्डारा होगा। गोपाल सोनकर, अंकित सोनकर ने उपस्थिति की अपील की है।
- कचनार सिटी स्थित भगवान शिव की प्रतिमा पर 51 फीट लम्बी सवा लाख फूलों की माला दोपहर 12 बजे अर्पित की जाएगी। पवित्र रिछारिया, समकीत जैन, अभय सोनी ने उपस्थिति की अपील की है।
- गीताधाम में रुद्राभिषेक सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम डॉ. स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज व डॉ. स्वामी नरसिंहदास महाराज के सान्निध्य में होगा।
- खारीघाट स्थित शिव पंचायतन मंदिर में शाम 7 बजे से पूजन व अभिषेक सुबह तक, चार प्रहर का पूजन व अभिषेक होगा। पं. राधेश्याम शमा शास्त्री, एसके तारे, अभिमनोज, पूनमचंद्र मिश्रा ने उपस्थिति की अपील की है।
- बद्रीनारायण शिखर स्थित प्राचीन केदारेश्वर गुफा में विराजमान महादेव का महाभिषेक सुबह 6 बजे से किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुधीर रंजन दुबे एवं महामंत्री डॉ. एचपी तिवारी, मृगेन्द्र सिंह ने उपस्थिति की अपील की है।
- ग्वारीघाट रोड पर स्थित श्री शिवकामेश्वर महादेव मंदिर में चार पहर अभिषेक एवं पूजन करवाया जाएगा। शाम 7:30 बजे से महाआरती एवं प्रसाद वितरण होगा। पं. गौरीशंकर दुबे, प्रदीप शास्त्री ने उपस्थिति की अपील की है।
- श्री दुर्गा गुजराती भजन मंडल गोरखपुर के दामोदर चौहान ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा।
- कुशवर्तेश्वर मंदिर में सुबह 8 बजे से रुद्राभिषेक होगा और अनवरत चलता रहेगा और दोपहर 1 बजे तक होता रहेगा। संतोष गोडबोले, नीलेश दाभोलकर ने उपस्थिति की अपील की है।
- श्री बादशाह हलवाई मंदिर में सुबह 5 बजे पट दर्शन एवं मंगल आरती व दर्शन कार्यक्रम होगा। पं. सचिन उपाध्याय
- एवं पं. तरुण जानी ने उपस्थिति की अपील की है।
- शिव शक्ति राम मंदिर चेरीताल में सुबह अभिषेक पूजन के साथ ही पाँच पहर का अर्चन, शाम 5 बजे से सुंदर कांड, दूल्हा शृंगार एवं शाम 7 बजे से महाआरती का आयोजन होगा।
- जिलहरीघाट स्थित श्री प्रेमानंद आश्रम में पूजन कार्यक्रम में स्वामी रामनरेश आचार्य महाराज शामिल होंगे। कार्यक्रम का संयोजन नागा श्याम दास महाराज द्वारा किया जाएगा।
- मानस मंडल नेमा समाज जाबालिपुरम एवं श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल की अगुवाई में शिव संकीर्तन सुप्रभात यात्रा सुबह 7 से तक कचनार सिटी में निकाली जाएगी। उपस्थिति की अपील डॉ. गोविंद नेमा, एमएम दुबे, राजेन्द्र कुमार ने की है। पी-3
- विजय नगर सिथत जेडीए ग्राउण्ड में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 40 फीट शिवलिंग की झाँकी बनाकर सुबह 8 से रात्रि 8 बजे तक दर्शन करवाए जाएँगे।
- रांझी स्थित श्री पशुपति नाथ नेपाली मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे से अखंड रामायण समापन के उपरांत 10:30 बजे अभिषेक, 11 बजे हवन एवं 12:30 बजे भंडारा के उपरांत दोपहर 2 बजे से महाआरती की जाएगी।
श्री पाटबाबा मंदिर जीसीएफ – स्वयंभू श्री पाटबाबा मंदिर में पं. नंद गोपाल तिवारी के अनुसार शिवरात्रि पर सुबह 5 बजे से रुद्राभिषेक, सहस्त्रार्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मानस पाठ सुंदर कांड एवं शाम 7 बजे से महाआरती होगी।