महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगी निजात, Hyundai ला रही हाइड्रोजन एसयूवी Nexo

महंगे पेट्रोल-डीजल से मिलेगी निजात, Hyundai ला रही हाइड्रोजन एसयूवी Nexo


Hyundai Nexo

दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई (Hyundai), जिसे अपनी नई फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexo के लिए अप्रूवल मिल गया. अगर ये बाजार में आती है तो ये देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड कार होगी.

नई दिल्ली. देश में महंगे होते पेट्रोल डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) से सभी लोग परेशान है, ऐसे में पारम्परिक ईंधन से हटकर विकल्प देने के लिए ऑटो निर्माता कम्पनियां नए तरीकों को इजाद कर रही है. दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई (Hyundai), जिसे अपनी नई फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक एसयूवी Nexo के लिए अप्रूवल मिल गया. खबरों के अनुसार इस एसयूवी को कंपनी जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकती है.

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार हुंडई कंपनी अपनी इस नई हाइड्रोजन पावर्ड हुंडई Nexo एसयूवी को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है. कंपनी की तरफ से अभी इसे बाजार में लाने के लिए कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. अगर ये बाजार में आती है तो ये देश की पहली हाइड्रोजन पावर्ड कार होगी. पिछले साल ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इस फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक एसयूवी को प्रदर्शित किया था.

फीचर्स
कंपनी ने इस एसयूवी में रिमोट पार्किंग सिस्टम, लेन फॉलोविंग एसिस्ट (LFA) और हाइवे ड्राइविंग एसिस्ट (HAD) जैसे फीचर्स दिए हैं. इसके इंटीरियर में दो कलर वैरिएंट, मेट्योर ब्लू और डुअल टोन स्टोन और शेल ग्रे कलर के ऑप्शंस दिए गए हैं. इसमें 12.3 इंच का LCD स्क्रिन भी दिया गया है.अभी इस एसयूवी की कीमत और लॉन्च के बारे में कोई जानकारी बाजार में उपलब्ध नहीं है.ये भी पढ़ें: Good News: होंडा एक्टिवा पर मिल रहा है 5,000 रुपए तक का कैशबैक, जानिए ऑफर के बारे में?

लुक
एक रिपोर्ट के अनुसार हुंडई Nexo की चौड़ाई 1860mm ,लंबाई 4670mm और उंचाई 1630mm है.
केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस देने के लिए इसमें 2790mm लंबा व्हीलबेस दिया गया है. इस एसयूवी में ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन जिसमे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसा फीचर है, लेकिन ये फीचर केवल ग्लोबल मार्केट मॉडल में ही उपलब्ध है.

स्पीड एंड रेंज

इस एसयूवी में दिए गए हाइड्रोजन टैंक्स को सिर्फ 5 मिनट्स में रिफिल किया जा सकता है. कंपनी ने इस एसयूवी में फ्यूल सेल तकनीक को यूज़ किया है जो की ख़राब मौसम में भी बेहतर तरीके से काम करता है. ये एसयूवी सिर्फ 9.2 सेकण्ड्स में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार पकड़ सकती है, इसकी टॉप स्पीड 179 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इसकी ड्राइविंग रेंज 666 किलोमीटर तक की है.

ये भी पढ़ें: फायदे की खबर! महंगे पेट्रोल डीजल की जगह LPG ऑटो का करें इस्तेमाल, 40% पड़ेगा सस्ता

पावर और परफॉरमेंस
हुंडई Nexo में 40kW की क्षमता का बैटरी पैक और 95kW की क्षमता का फ्यूल सेल का इस्तेमाल किया है. इस कार का दमदार इलेक्ट्रिक मोटर तकरीबन 161bhp की दमदार पावर और 395Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस एसयूवी में कंपनी ने तीन हाइड्रोजन टैंक दिए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता 156.6 लीटर है. जानकारों का कहना है की ये कार 666 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.








Source link