मुरैना ADM भुगतेंगे किसानों से गलत व्यवहार का खामियाजा, सीएम शिवराज ने सुनाई सजा

मुरैना ADM भुगतेंगे किसानों से गलत व्यवहार का खामियाजा, सीएम शिवराज ने सुनाई सजा


सीएम शिवारज सिंह चौहान ने मुरैना के एडीएम को हटाने का फैसला सुनाया. (File)

मुरैना में किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (, CM Shivraj Singh Chauhan) ने काफी नाराजगी जताई. सीएम ने एडीएम को हटाने का फैसला लिया. 

भोपाल.  मध्य प्रदेश के मुरैना में किसानों के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में फंसे एडीएम की मुश्किलें और बढ़ गई है. बुधवार को एक कलेक्टर-आयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ((, CM Shivraj Singh Chauhan) ) चौहान इस मसले पर खासे नाराज नजर आए. कॉन्फ्रेंस के दौरान नसीहत देने के साथ ही सीएम शिवराज ने एडीएम को पद से हटाने का फैसला लिया. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी अधिकारी की ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एडीएम ने किसानों के साथ गलत व्यवहार किया है. ऐसे अधिकारी पद में रहने के लायक नहीं है. इसलिए उन्हें हटाने का फैसला लिया जा रहा है. मुरैना में उन्हें रखने की जरूरत नहीं है. जनता, किसान हो या चाहे कोई जन प्रतिनिधि हो, सभी का सम्मान करने की जरूरत है. अपराधियों और माफियों से निपटने का काम हमको करना है.

एक्शन मोड में सीएम शिवराज

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की. बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की रिपोर्ट रखी गई. मुख्य सचिव कार्यालय ने सभी जिलों से एक दिन पहले ही जानकारी मंगा ली थी. पिछली दो बैठकों में छह आईएएस और आईपीएस अफसरों पर गाज गिर चुकी है. बैठक के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर बैतूल व गुना कलेक्टर और नीमच व निवाड़ी एसपी को हटाया गया था. यह एक्शन शराब माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही करने पर हुई है.ये भी पढ़ें: अब किसान 15 दिन तक Fresh रख सकेंगे फल, फूल और सब्जी, ICAR ने इजात किया ये नायाब तरीका 

4 अफसरों को हटाया गया था
मुख्यमंत्री ने 8 फरवरी को एक कॉन्फ्रेंस की थी. कॉन्फ्रेंस के खत्म होते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जिलों के कलेक्टर और दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाने के निर्देश दिए थे. शराब माफिया और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही के चलते मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया था. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निर्देश दिए थे, कलेक्टर बैतूल राकेश सिंह और नीमच जितेंद्र सिंह के अलावा एसपी निवाड़ी वाहिनी सिंह व गुना राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाए.








Source link