वनखंडेश्वर को भिंड का राजा मानते हैं शहरवासी: लाल बत्ती की पालकी में निकलेंगे भोलेनाथ, 21 तोपों से देंगेे सलामी

वनखंडेश्वर को भिंड का राजा मानते हैं शहरवासी: लाल बत्ती की पालकी में निकलेंगे भोलेनाथ, 21 तोपों से देंगेे सलामी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

महाकालेश्वर मंदिर से लाल बत्ती लगी पालकी में बैठकर वनखंडेश्वर महादेव गुरुवार की शाम पांच बजे बारात लेकर निकलेंगे। शिव बारात में 9 बग्घी, 4 रथ और 6 बैंड पालकी के आगे चलते हुए दिखाई देंगे। बारात महाकालेश्वर मंदिर से पुरानी घास मंडी रोड, शास्त्री चौराहा, परेड चौराहा, सदर बाजार, गाेल मार्केट, हनुमान बजरिया, किला रोड होते हुए अंत में वनखंडेश्वर मंदिर रात करीब 11.30 बजे पहुंचेगी। वहां पर शिव बारात महोत्सव समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ को 21 तोप (जिसमें फूल निकलेंगे) की सलामी दी जाएगी।

राजा की सवारी को शाही रूप देने लगाई लाल बत्ती
शिव बारात महोत्सव समिति संयोजक श्याम नारायण वाजपेयी बताते हैं कि शहरवासी वनखंडेश्वर महादेव को भिंड का राजा मानते हैं। इसलिए वर्ष 2010 में महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात को शाही रूप देने के लिए पहली बार पालकी में लाल बत्ती लगाई गई थी, तभी से हर वर्ष महादेव लाल बत्ती वाली पालकी में सवार होकर बारात लेकर निकलते हैं। समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ.रमेश दुबे बताते हैं कि शिव बारात की शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link