- Hindi News
- Local
- Mp
- Stoned Attack While Returning Home From Work, People Seen In Bled Condition, Died In Hospital
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सतना7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यहोशू को अस्पताल ले जाया गया, जहां दम तोड़ दिया।
शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में सिर पर पत्थर पटक कर युवक की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। वारदात शहर के पास ग्राम लालपुर (साइडिंग) में बुधवार रात की है।
जानकारी के मुताबिक यहोसू लाल (25) पिता बेंजामिन निवासी 50 क्वार्टर लालपुर खेरमाई रोड स्थित टाइल्स की दुकान शांति ट्रेडर्स पर नौकरी करता था। ड्यूटी से वह रोजाना रात में करीब 9 बजे तक घर पहुंच जाया करता था। बुधवार रात उसे सगमनिया साइडिंग के पुराने कम्युनिटी हॉल के पास लहूलुहान पड़ा देखा गया था। उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी थी।
माना जा रहा है, उसके सिर पर पत्थर पटक कर उसे मरणासन्न हालत में छोड़ दिया गया है। यहोसू को देख लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद उसे करीब 10 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों से उसे जबलपुर रैफर कर दिया। इससे पहले कि एम्बुलेंस जिला अस्पताल से बाहर निकल पाती, यहोसू की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस अस्पताल पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।