अवैध निर्माण ढहाया: कुख्यात सटोरिया जहूर उर्फ मसूद का तीन मंजिला मकान गिराया, 41 से ज्यादा मामले दर्ज हैं

अवैध निर्माण ढहाया: कुख्यात सटोरिया जहूर उर्फ मसूद का तीन मंजिला मकान गिराया, 41 से ज्यादा मामले दर्ज हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Three storey House Of Notorious Bookie Zahoor Alias Masood Demolished, More Than 41 Cases Are Registered

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने थाना टीला के कुख्यात जुआरी/सटोरिया जहूर उर्फ मसूद अली के अवैध मकान को ढहाया।

प्रदेश सरकार की भू माफिया और अवैध निर्माण करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने थाना टीला के कुख्यात जुआरी/सटोरिया जहूर उर्फ मसूद अली के अवैध मकान को ढहाया। जहूर पर जुआ, सट्‌टा, मारपीट, अड़ीबाजी, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म के 41 संगीन अपराध दर्ज है। इसके चार बेटे अजहर, अशरद, आदिल और हैदर भी अपराधी है। इन पर कम उम्र में ही आधा दर्जन जुआ सट्‌टा, मारपीट और बलवा के मामले दर्ज है।

नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी कमर साकिब ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस बल शुक्रवार सुबह 10.30 बजे थाना टीला बागमुफ्ती स्थित नाले के किनारे बने अनधिकृत मकान नंबर- 10/11 पर पहुंची। यहां जहूर ने अवैध तरीके से तीन मंजिला मकान बना रखा था। मकान बनाने की कोई अनुमति नहीं थी। वहीं, जानकारी के अनुसार इस मकान से सभी आरोपी अवैध गतिविधियां संचालित करते थे। टीम ने दोपहर 1 बजे तक मकान को जमीदोंज कर दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link