इंदौर में इंजीनियर के घर डकैती: रात डेढ़ बजे 4-5 डकैत मेनगेट को तोड़कर भीतर घुसे, परिवार ने एक को दबोचा तो पत्थर सरिए से हमला किया, तीन घायल, एक का सिर फूटा

इंदौर में इंजीनियर के घर डकैती: रात डेढ़ बजे 4-5 डकैत मेनगेट को तोड़कर भीतर घुसे, परिवार ने एक को दबोचा तो पत्थर सरिए से हमला किया, तीन घायल, एक का सिर फूटा


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंजीनियर और भांजी हमले में घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

राजेंद्र नगर थाना के ओमेक्स हिल्स में आधी रात को एक इंजीनियर के घर पर डकैती का मामला सामने आया है। मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने घर भीतर दाखिल होते ही परिवार के एक-एक सदस्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया। उन्होंने परिवार से नकदी और जेवर मांगे, परिवार ने विरोध कर एक को दबोचा तो बदमाशों ने पत्थर और सरिए से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में इंजीनियर सहित 3 लोगों को चोट आई है। इसमें से एक को गंभीर चोटें आई हैं। करीब आधे घंटे तक मारपीट करने के बाद बदमाश जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

मेन गेट पर ईंट और पत्थर मिले, जिससे हमला किया गया।

मेन गेट पर ईंट और पत्थर मिले, जिससे हमला किया गया।

मिली जानकरी अनुसार डकैती इंजीनियर गौरव त्यागी के ओमेक्स हिल्स कॉलोनी स्थित मकान नंबर 479 में घुसे थे। वे पीथपुर में इंजीनियर हैं। एडिशनल एसपी प्रशांत चाैबे ने बताया कि घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के ओमेक्स हिल काॅलाेनी में हुई है। रात करीब डेढ़ बजे कुछ लाेग घर पर इंटर हुए थे। उन्होंने त्यागी परिवार से रुपयों की मांग की। उन्होंने पहले साले, फिर लड़की और फिर ऊपर जाकर गौरव त्याबी और उनके परिवार से रुपए और जेवरों की मांग की। उन्होंने विरोध किया तो और एक बदमाश को दबोच लिया। साथी को पकड़ में आता देख अन्य बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर सहित अन्य जगह पर चोट आई हैं। सभी को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। बदमाश उनके घर से दो मोबाइल, एक अगूंठी और कुछ नकदी लेकर गए थे। इनके जागने के कारण वे ज्यादा माल लेकर जाने में असफल रहे। साथी के पकड़े जाने के कारण वे पथराव करने लगे थे।

मेन गेट के पास पड़े पत्थर और रॉड।

मेन गेट के पास पड़े पत्थर और रॉड।

मामले में पुलिस ने जांच कर ली है। फिंगर प्रिंट भी ले लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिवार का कहना है कि भीतर तीन से चार लोग इंटर हुए थे। दो से तीन लोगों के हुलिए बता पाए हैं। बेटी का कहना है कि भीतर चार लोग थे। बाहर कितने थे, ये वे नहीं बता पाए हैं। हमले में तीन लोगों को चोट आई हैं। दो नार्मल हैं, जबकि गौरव को गंभीर चोट आई है। घर पर कोई कैमरा नहीं लगा था। कॉलोनी के कैमरे से बदमाशों का पता लगा रहे हैं।

फर्श पर गिरा खून।

फर्श पर गिरा खून।

इंजीनियर गौरव त्यागी ने पुलिस को बताया कि रात 1.30 बजे के करीब बदमाश ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुए थे। सबसे पहले नीचे कमरे में सो रही भांजी के कमरे में पहुंचे और उसे अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उससे माल के बारे में पूछा, उसने कुछ नहीं बताया तो वे ऊपर की मंजिल पर मेरे कमरे में पहुंचे। यहां मैं और गार्गी ने विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड से मारपीट की। इसके बाद नीचे सो रहे विशाल के कमरे में पहुंचे और उस पर भी हमला कर दिया। बदमाश घर से दो मोबाइल, सोने की अंगूठी और कुछ रुपए छीन कर भाग गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link