Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैसली डेम में जल सत्याग्रह करते कांग्रेसी
- पानी को लेकर बीजेपी-कांग्रेसी हुए आमने-सामने, दोनों ही पार्टी के नेता स्वयं को बता रहे जनता का सच्चा हितैषी
भिंड जिले की गोहद तहसील में इन दिनों भीषण पेयजल संकट की आहट सुनाई दे रही है। गोहद का बैसली डेम सूख चुका है लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया। इस संकट के निपटने से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारी एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे हैं। वे स्वयं को जनता का सच्चा हितैषी दर्शाना चाहते है। बीते रोज भिंड-दतिया लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके देवाशीष जरारिया ने पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य पर आरोप लगाया था और गोहद से भाजपा द्वारा पेयजल संकट खत्म नहीं होने की बात कही थी। इसी क्रम में उन्होंने बैसली डेम के अंदर जल सत्याग्रह शुक्रवार से शुरू कर दिया। कांग्रेसियों के जल सत्याग्रह को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने नौटंकी करार दिया और कहा कि गोहद से कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव इधर सत्याग्रह करा रहे हैं उधर, डेम में पानी को नहीं आने दे रहे है।
पूर्व विधायक रणवीर जाटव ने शुक्रवार की शाम को एक प्रेसवार्ता बुलाई, जिसमें उन्होंने कांग्रेसियों द्वारा डेम में जल सत्याग्रह को नौटंकी बताया। उन्होंने कहा कि कस्बे में पेयजल संकट गहरा रहा है और कांग्रेस इसे राजनीति का अखाड़ा बना रही है। पेयजल पर राजनीति नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मुख्य केनाल से छींमका तक पानी आ गया था। यह पानी डेम में लाया जा रहा था। गोहद विधायक मेवाराम जाटव ने जल संसाधन विभाग के अफसरों पर प्रेशर बनाया और पानी का रास्ता बदलवा दिया। यह पानी मौ की केनाल में छुड़वा दिया। उन्होंने कहा कि इससे डेम का उदर खाली रह गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति छोडकर एकजुट होकर काम करना चाहिए। जिससे क्षेत्र की पानी समस्या का निदान हो सके।
क्षेत्रवासियों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रह चुके जरारिया अनर्गल बयानबाजी न करें पहले उन्हें जनसेवा करना सीखना चाहिए। उन्होंने विधायक मेवाराम जाटव पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा में पानी को लेकर प्रश्न लगाया है कि सभी जगह का पानी बंद कराके मौ केनाल में पानी छोड़ा जाए। मौ कैनाल में पानी जाने की वजह से डेम खाली रह गया है इसलिए नगर के लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने कहा विधायक मेवाराम को स्थानीय अफसरों के साथ बैठक करके पेयजल संकट पर विचार विमर्श करना चाहिए।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते पूर्व विधायक रणवीर जाटव
वहीं नगर के भाजपा मंडलाध्यक्ष विवेक जैन कहा कि गोहद नगर के पेयजल संकट को कांग्रेसियों ने राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नगर को पेयजल संकट से मुक्ति दिलाने के लिए 133 करोड़ की जल संवर्धन योजना तैयार की थी। यह योजना मूर्त रुप ले रही है। कागजी कार्रवाई पूरी होते हुए टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह सब कुछ पोर्टल पर देखा जा सकता है।
कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री आर्य पर यह लगाए थे आरोप
बीते रोज कांग्रेस से लोकसभी प्रत्याशी रह चुके देवाशीष जरारिया ने प्रेसवार्ता बुलाई थी जिसमें आरोप लगाया था कि पंद्रह साल भाजपा की सरकार रही। भाजपा के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वे नगर की पेयजल समस्या को मंत्री रहते हुए हल नहीं करा सके। अब वे ना मंत्री है ना ही विधायक फिर उन्होंने किस नाते नगर पालिका अफसरों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि मैं जल सत्याग्रह करुंगा। इसी क्रम में डेम के अंदर जल सत्याग्रह शुरू किया जा चुका है। इस मौके नगर के कांग्रेसियों में शैलेंद्र सिंह, दशरथ सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।