Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
तीन बदमाशों ने रंगदारी मांगी। विरोध करने पर चाकू से कर दिया वार।
- ओमती क्षेत्र के छाबड़ा अस्पताल तिराहा के पास पान मंडी की घटना
- ओमती पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया
जनरल स्टोर संचालक से रंगदारी मांग रहे तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओमती पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शिवनगर विजय नगर निवासी हितेश छत्तानी (26) पर गुरुवार रात तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया था। हितेश के मुताबिक वह जनरल स्टोर की दुकान चलाता है। गुरुवार रात दुकान बंद कर घर जा रहा था। पान मंडी के सामने रुका था। वहां भरतीपुर निवासी सोनू सोनकर, ऋषि सोनकर व दीपू सोनकर पहुंचे।
पैसे देने से मना किया था
तीनों ने उससे रंगदारी मांगी। उसने पैसे देने से मना किया, तो तीनों ने पहले उसे पटक दिया। इसी दौरान ऋषि सोनकर ने चाकू से दोनों पैरों व कमर में वार किया। तीनों हत्या करने की धमकी दे रहे थे। उसी समय उसका भाई नरेश छत्तानी व शेख आहूजा पहुंचे तो तीनों वहां से भागे।
ओमती पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
ओमती पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 327, 307, 34 भादवि का केस दर्ज किया। टीआई एसपीएस बघेल के मुताबिक तीनों आरोपियों को शुक्रवार 12 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया।