जलने से मौत: पति के साथ पूजा कर रही थी, दीया गिरने से 75 प्रतिशत झुलसी महिला की 9 दिन चले इलाज के बाद मौत

जलने से मौत: पति के साथ पूजा कर रही थी, दीया गिरने से 75 प्रतिशत झुलसी महिला की 9 दिन चले इलाज के बाद मौत


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Worshiped With Her Husband, 75 Percent Of Scorched Woman Died After 9 Days Of Treatment Due To Falling Of Diya

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

लसूड़िया इलाके में स्थित शालीमार टाउनशिप की रहने वाली 59 वर्षीय महिला घर में ही पूजा का जलता दीया गिर जाने से झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में पति के भी हाथ पैर झुलसे हैं। दोनों को माइग्रेन की भी समस्या थी। बताते हैं हादसे के बाद दोनों ने घर में अकेले रहने के दौरान बरनाल व अन्य क्रीम लगा लिए थे और रात में दवा लेकर सो गए थे। सुबह शरीर में फफोले पड़े और महिला की हालत बिगड़ी तो पति उसे बेटे की मदद से अस्पताल ले गए, जहां उसने 9 दिन उपचार के बाद दम तोड़ दिया।

लसूड़िया TI इंद्रमणि पटेल ने बताया कि मृतका संगीता (59) पति मनोहर भाटी निवासी शालीमार टाउनशिप है। ये 2 मार्च को अपने ही घर में पूजा करने के दौरान जल गई थी। बताते हैं इनके पति किसी समाचार पत्र में थे, राजस्थान के मूल निवासी हैं। 2 मार्च को वे टीवी देख रहे थे। पत्नी संगीता किचन में पूजा कर रही थी। जलता दीया उन पर गिरा तो उनका दुपट्टा और गाउन जल गया। वे चीखने लगी तो पति दौड़कर पहुंचे, उनके जलते कपड़ों की आग बुझाने में उनका एक पैर व दोनों हाथ भी झुलस गए। बाद में आग तो उन्होंने बुझा ली लेकिन संगीता शरीर में काफी जगह जल चुकी थी। रात में दोनों ने घर में ही क्रीम बरनाल और तेल लगाकर स्वयं उपचार किया और गोली दवाई लेकर सो गए। सुबह शरीर में बड़े फफोले उठे तो डाॅक्टर को दिखाया। उन्होंने लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल में दोनों को भर्ती होने की सलाह दी। गुरुवार को संगीता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृत्यु पूर्व उनके बयान नहीं हो सके थे। पति ने घटना पुलिस को बताई है। परिवार में बेटा बहू हैं जो अलग रहते हैं। संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए MYH में रखवाया है। शुक्रवार को उनका PM होगा। फिलहाल लसूड़िया पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link