- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Only 5 Degree Celsius Difference In Day And Night Temperatures Due To Incessant Rains, 1.1 MM Barsha
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुक्रवार को रिमझिम बारिश के बाद तरबतर शहर की सड़कें, दिन और रात का मौसम बदल गया है
- शुक्रवा को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस
- अधिकतम पारा भी 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है
शुक्रवार का मौसम बढ़ा ही सुहाना रहा है। कुछ दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी पर रिमझिम बारिश ने ब्रेक लगा दिए हैं। यही कारण है कि दिन में अधिकतम तापमान सिर्फ 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, रात को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री रहा था। दिन और रात के तापमान में सिर्फ 5 डिग्री का अंतर रहा गया है। शुक्रवार को हल्की रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। दिन में 1.1MM बारिश दर्ज की गई है। ठंडी हवा का लोग लुफ्त ले रहे हैं। पर इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। यदि तेज बारिश होती है तो इस समय खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान होना तय है।
पिछले कुछ समय से लगातार मौसम गर्म बना हुआ है। मार्च में ऐसी गर्मी पड़ रही है जो अप्रैल के पहले सप्ताह में पड़ती थी। रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और दिन में यही तापमान 34 से 38 डिग्री तक पहुंच रहा था। जिस कारण दिन और रात को मौसम गर्म बना हुआ था। पर शुक्रवार सुबह से शहर के लोगों को धूप से राहत थी, क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर होते-होते यह बादल हल्की बूंदाबांदी में बदल गए और शाम तक रिमझिम होती रही। हालांकि तेज बारिश नहीं हुई है, लेकिन इस बारिश से मौसम में ठंडक सी घुल गई है।
अब मौसम साफ होगा
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो अभी पश्चिमी विक्षोभ असर अंचल के मौसम पर देखने को मिल रहा है। राजस्थान की ओर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जिससे बादल छाए हुए और बूंदाबांदी हो रही है। पर अब सिस्टम निकलने को है और 24 घंटे में बादल छटेंगे और आसमान साफ रहेगा। जिस कारण फिर धूप तेज होगी और गर्मी बढ़ेगी।
तेज बारिश से चौपट हो जाएगी फसल
इस समय आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे लटक गए हैं। इस बारिश से किसानों को काफी नुकसान है। खेतों में गेहूं और सरसों की फसल तैयार खड़ी है। अभी बूंदाबांदी तक तो ठीक है, लेकिन तेज बारिश होती है तो फसल चौपट हो जाएगी।