भय्यू महाराज सुसाइड केस: आयुषी और कुहू के झगड़े से परेशान रहते थे महाराज, आयुषी से शादी के बाद बेटी कुहू पुणे में रहने लगी थी

भय्यू महाराज सुसाइड केस: आयुषी और कुहू के झगड़े से परेशान रहते थे महाराज, आयुषी से शादी के बाद बेटी कुहू पुणे में रहने लगी थी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भय्यू महाराज ने अपने घर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

भय्यू महाराज की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को उनके ड्राइवर कैलाश पाटिल का प्रति परीक्षण पूरा हो गया। कैलाश ने प्रति परीक्षण में कोर्ट को बताया कि महाराज की दूसरी पत्नी डाॅ. आयुषी और बेटी कुहू के झगड़े से वे परेशान थे। दाेनाें पूरे समय महाराज से एक-दूसरे की शिकायत किया करती थीं। महाराज इन दोनों के लगातार शिकायत किए जाने से तंग आ चुके थे। पुलिस द्वारा आरोपी बनाई गई पलक की ओर से अधिवक्ता अविनाश सिरपुरकर ने प्रति परीक्षण किया।

कैलाश ने कहा कि वह 2018 में दूसरी बार महाराज के यहां नौकरी करने आया था। आयुषी से जब महाराज की शादी हुई तो उनकी बेटी कुहू घर में नहीं रहती थी। वह पुणे चली गई थी। मैं महाराज के साथ रहता था। दोनों जब शिकायत करतीं तो महाराज उन्हें समझाने का प्रयास करते थे। महाराज की मृत्यु के पहले 3-4 महीने तक शरद इंदौर में नहीं था। बेटे की तबीयत खराब हाेने से वह गांव चला गया था।

उसने बताया कि शरद और विनायक घर, परिवार, पत्नी से भी ज्यादा विश्वास पात्र थे। महाराज की माैत के 2-3 महीने पूर्व उसे पुणे में कुहू की गाड़ी चलाने के लिए महाराज ने भेज दिया था। विनायक और शरद पहले से ही पुणे में थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कैलाश ने पुलिस की ओर से बयान दर्ज कराए थे। प्रति परीक्षण के दौरान वह पक्षद्रोही हो गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link