Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- अलसुबह से मंदिरों में हुआ अभिषेक, देर रात तक भक्तों ने किए दर्शन
महाशिवरात्रि का पर्व गुरुवार को शिव और सिद्ध योग में मनाया गया। अलसुबह से ही मंदिरों में भक्त भगवान शिव का अभिषेक-पूजन, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करने पहुंचने लगे थे। दिनभर यह सिलसिला चलता रहा। प्राचीन देवगुराड़िया मंदिर में कोरोना संक्रमण के कारण हर साल महाशिवरात्रि पर लगने वाला पारंपरिक मेला नहीं लगा।
- गुटकेश्वर महादेव श्री गरुड़ तीर्थ भगवान का पंचामृत अभिषेक, पूजा एवं आरती की गई। ब्रह्म मुहूर्त से देर रात तक श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मुख्य पुजारी महंत सत्यनारायण पुरी गोस्वामी के अनुसार रात 12 बजे अभिषेक हुआ। इसके बाद शिव विवाह हुआ।
- गोपेश्वर महादेव मंदिर गांधी हॉल में सुबह 4 बजे रुद्राभिषेक, 6 बजे से भस्म आरती और 8 से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। पुजारी योगेश ओझा ने बताया बाबा का दूल्हे के रूप में भांग, काजू-बादाम से शृंगार किया। रात 8 बजे शृंगार आरती की गई। रात 1 बजे रुद्राभिषेक शुरू हुआ, जो सुबह 5 बजे तक चला।
महिलाओं ने 12 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए, निकाली यात्रा
इन मंदिर में भी हुए आयोजन
गीता भवन परिसर स्थित शिव मंदिर, प्राचीन हंसदास मठ स्थित हंसेश्वर महादेव मंदिर, बिचोली मर्दाना स्थित वैष्णवधाम के साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में अभिषेक, पूजन किया गया। वहीं, नर्मदे युवा सेना ने स्कीम नं. 78 पालकी यात्रा निकाली गई।
- भूतेश्वर महादेव मंदिर पंचकुइया में अभिषेक, आरती कर भोग लगाया। पुजारी यतींद्र तिवारी ने बताया भक्तों को मास्क भी बांटे।
- गोपेश्वर महादेव मंदिर गांधी हॉल में बाबा का दूल्हे के रूप में भांग, काजू-बादाम से शृंगार किया। रात में शृंगार आरती हुई।
- कपलेश्वर महादेव मंदिर काटजू कॉलोनी में हवन यज्ञ और साबूदाना खिचड़ी का वितरण किया। शिवजी का दूल्हे रूप में शृंगार किया।
- श्री विद्याधाम परिसर में शिवजी की दूल्हे के रूप में रंगोली बनाई गई। गिरजेश्वर महादेव का शिव-पार्वती के रूप में शृंगार किया।
- किला मैदान स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जल अर्पित किया। कोरोना के कारण फलाहार वितरण नहीं किया गया।
- गेंदेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर परदेशीपुरा में सुबह से देर रात तक भक्तों ने दर्शन किए। रात 11 बजे गन्ने के रस से अभिषेक हुआ।
- दादी संगठन व संपूर्ण अग्रवाल समाज द्वारा पार्थिव शिवलिंग पूजन पटेल नगर में किया। भोलेनाथ का आकर्षक दरबार सजाया।